बागपत/पिलाना 19 अगस्त 2026

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के संगठन सर्जन अभियान के तहत बुधवार को पिलाना ब्लॉक की गांव सिंघावली अहीर के बागपत मेरठ नेशनल हाईवे स्थित मशरूम फार्म में संगठन सर्जन के तहत, राष्ट्रीय सचिव, गुजरात प्रभारी व बागपत पर्यवेक्षक सुभाषिनी यादव, पर्यवेक्षक राजेश्वर कुमार दत्त और पर्यवेक्षक ताहिर खान, जनपद बागपत जिलाध्यक्ष और बड़ौत शहर अध्यक्ष पद के चयन के लिए जा रही थी। इसी दौरान दोपहर लगभग 12 बजे लेने सिखेड़ा से पिलाना गांव के बीच रोड पर एक अपाहिज व्यक्ति अपनी रिक्शा सहित बेहोस होकर पड़ा था। उसका सामान भी बिखरा पड़ा था।

तभी राष्ट्रीय सचिव, गुजरात प्रभारी व बागपत पर्यवेक्षक सुभाषिनी यादव ने अपना कारो का काफिला रुकवाकर अपाहिज व्यक्ति की मदद करायी और उसके बाद पिलाना ब्लॉक की संगठन सर्जन बैठक, सिंघावली अहीर गांव के बागपत मेरठ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मशरूम फार्म में आयोजित के लिए निकल गयी। पीछे चल रहे काफिले की गाड़ी से किसी ने इसकी वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जो वायरल हो गयी। जिस पर लोग कांग्रेस पार्टी की भी तारीफ कर रहे है। खास बात यह ये है कि काफिले की एक गाड़ी से मुस्लिम कांग्रेस कार्यकर्ता भी अपनी गाड़ी से उतर मदद को देता वीडियो में दिखायी दे रहा है। जो राहुल गाँधी जी के मोहब्बत की दुकान भाई चारे का सन्देश भी वीडियो में दिख रहा है।

पिलाना ब्लॉक संगठन सर्जन बैठक में सबसे पहले सामूहिक रूप से सुभाषिनी यादव सभी कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ से मिली। उसके बाद सामूहिक बैठक में कहा कि आज केवल पिलाना ब्लॉक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ से मिलेगी। राष्ट्रीय नेताओं ने पिलाना ब्लॉक की बैठक ली और संगठन की मजबूती बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया पर विचार विस्तार से चर्चा की गई।

सुभाषनि यादव ने कहा कि संगठन सर्जन अभियान के तहत जनपद बागपत जिलाध्यक्ष और बड़ौत शहर अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया संपूर्ण निष्पक्षता प्रदर्शित के साथ पुरी की जाएगी। इसके बाद चयन रिपोर्ट राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी। ताकि जनपद बागपत को सशक्त, कर्मठ, जुझारू, कुशल नेतृत्व के साथ पार्टी की विचार धारा को आगे बढ़ाते हुए पार्टी में लोगों को जोड़ने वाला हो, पार्टी को जनपद में जमीनी स्तर पर मजबूत करने, ईमानदार,और आगामी चुनाव में अच्छा रिजल्ट देने वाला हो।

अभी तक 20 लोगो ने जिलाध्यक्ष के पद के लिए फॉर्म लिए और अभी तक 10 लोगो (वर्तमान जिलाध्यक्ष लव कश्यप, वर्तमान युथ कांग्रेस उत्तर प्रदेश महासचिव फैज महमूद, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ यूनिस चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र चौहान, पूर्व शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, राहत चौधरी, इमरान इदरीश, इफ्तार प्रधान, फरीद बूम राणा, टीनू मेंबर) ने जिलाध्यक्ष बागपत कांग्रेस पद के लिए फॉर्म जमा किये।
पिलाना ब्लॉक संगठन सर्जन बैठक की अध्यक्षता पिलाना ब्लॉक अध्यक्ष सलमान त्यागी ने संचालन जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी, बड़ौत शहर अध्यक्ष रामहरि, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष दीन मोहम्मद, रटोल नगरध्यक्ष निजारत तोमर, जिला महामंत्री आशु पंडित, पवन कश्यप वकील अहमद शक्ति सिंह फरीद, सरफराज, बृजपाल इमरान इदरीसी रणधीर सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।