23 नवंबरमहत्त्वपूर्ण घटनाएँ –
1892 – लोमानी कांगो के युद्ध में बेल्जियम ने अरब को हराया।
1983 – भारत में पहली बार राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ।
1996 – इथियोपिया के एक अपहृत विमान का ईंधन समाप्त होने पर वो हिंद महासागर में जा गिरा. इस विमान में चालक दल सहित कुल 175 लोग सवार थे जिनमें से कम से कम 100 लोग मारे गए।
1997 – साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता निराद सी चौधरी ने अपने जीवन के 100 वर्ष पूरे किये।
2006 – अमेरिका ने रूस की जेट निर्माण कम्पनी सुखोई से प्रतिबंध हटाया।
जन्मदिवस
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 14 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
1897 – भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान नीरद चन्द्र चौधरी का जन्म हुआ।
1901 – कर्मयोगी गोविन्दराव कात्रे का जन्म हुआ।
1914 – हिन्दी दशक के प्रमुख यशस्वी कथाकार कृश्न चन्दर का जन्म हुआ।
1926 – आध्यात्मिक गुरू साई बाबा का जन्म हुआ।
पुण्यतिथि
1912 – क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार तथा पत्रकार सखाराम गणेश देउसकर का निधन हुआ।
1937 – वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का निधन हुआ।
1977 – संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान् साथ ही आर्य समाज के नेता के रूप में प्रसिद्ध प्रकाशवीर शास्त्री का निधन हुआ।
