UP: लोन पर गाड़ी खरीदने वालों का कटेगा राशन कार्ड, 50 हजार से ज्यादा कार्डों का होगा सत्यापन
उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड धारकों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. प्रदेश में 50 हजार से अधिक संदिग्ध और अपात्र राशन कार्डों का सत्यापन कराया जा रहा है. इस अभियान के तहत ऐसे लोगों की पात्रता जांची जाएगी, जो सरकारी राशन का लाभ लेने के योग्य नहीं हैं.
जांच के बाद अपात्र पाए जाने वाले लोगों के नाम राशन कार्ड की पात्रता सूची से हटाए जा सकते हैं.
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 14 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
लोन पर गाड़ी खरीदने वालों की भी होगी जांच
सत्यापन अभियान के दायरे में ऐसे लोग भी आएंगे, जिन्होंने लोन पर गाड़ी खरीदी है. इसके अलावा संपत्ति खरीदने वाले और इनकम टैक्स चुकाने वाले राशन कार्ड धारकों की भी जांच की जाएगी. अभियान के तहत इन लोगों की आर्थिक स्थिति और पात्रता का सत्यापन किया जाएगा. यदि जांच में कोई व्यक्ति अपात्र पाया जाता है, तो उसका नाम राशन कार्ड की पात्रता सूची से काटा जा सकता है.
आर्थिक रूप से संपन्न लोगों को नहीं मिलेगा मुफ्त राशन
इस अभियान का उद्देश्य आर्थिक रूप से संपन्न और अपात्र लोगों को राशन कार्ड की सूची से बाहर करना है, ताकि सरकारी राशन का लाभ जरूरतमंद लोगों को मिल सके।
