Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

बागपत, मेरठ और उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

बागपत, मेरठ और उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

  • होम
  • लॉगिन
  • रजिस्टर
  • ई-पेपर
  • बागपत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली-एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • ताज़ा
  • राशिफल
  • धर्म-आस्था
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
  • होम
  • लॉगिन
  • रजिस्टर
  • ई-पेपर
  • बागपत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली-एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • ताज़ा
  • राशिफल
  • धर्म-आस्था
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
Close

Search

बागपत

तेड़ा का मोक्ष धाम बना दुर्दशा का शिकार, अंतिम सफर भी नहीं रहा आसान

By Keshari Darpan
October 30, 2026 2 Min Read
0

तेड़ा का मोक्ष धाम बना दुर्दशा का शिकार, अंतिम सफर भी नहीं रहा आसान

बागपत। कहते हैं मोक्ष धाम इंसान का अंतिम पड़ाव होता है, जहां उसे सम्मान के साथ विदाई दी जाती है, लेकिन बागपत के गांव तेड़ा के मोक्ष धाम की हालत देखकर यह सम्मान भी तार-तार होता नजर आ रहा है। रखरखाव के अभाव में गांव का मोक्ष धाम झाड़-झंखाड़ और घनी घास में तब्दील हो चुका है, जहां अपने ही परिजन को अंतिम विदाई देना लोगों के लिए किसी सजा से कम नहीं है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के मोक्ष धाम में मूलभूत सुविधाओं का पूरी तरह अभाव है। यहां तक पहुंचने के लिए कोई पक्का रास्ता और बैठने तक के लिए कोई जगह नहीं। अपने परिजन को अंतिम विदाई देने जाने वाले शोकाकुल परिजनों के बैठने तक के लिए शमशान घाट के पास शेड का तो नामोनिशान ही नहीं है और पीने के पानी तक की कोई व्यवस्था नहीं है। बरसात में तो हालात और बिगड़ जाते हैं, जब पूरे परिसर में पानी भर जाता है और कीचड़ फैल जाता है।
घनी झाड़ियों के कारण मोक्ष धाम में जहरीले कीटों और सांप-बिच्छुओं का डर हमेशा बना रहता है। बुजुर्ग और महिलाओं को तो वहां जाने में भी खौफ लगता है।
ग्रामीणों का कहना है कि मोक्ष धाम की इस बदहाली को लेकर कई बार ग्राम पंचायत से लेकर ब्लॉक और तहसील स्तर तक शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन सुनवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिलता है। ग्रामीण शिकायत कर-कर थक चुके हैं, पर आज तक सफाई तक नहीं हुई।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तेड़ा के मोक्ष धाम की तत्काल सफाई कराकर वहां पक्का रास्ता, शेड, बैठने के लिए चबूतरा और पानी की टंकी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि अंतिम सफर को सम्मानजनक बनाया जा सके।

विश्व बंधु शास्त्री

Tags:

बागपत
Author

Keshari Darpan

Follow Me
Other Articles
Previous

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 स्नातक तथा 06 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवार विजयी घोषित

Next

शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • NEET, JEE, CUET परीक्षा में बनें ऑब्ज़र्वर: NTA दे रहा ₹4,000 प्रतिदिन, रिटायर्ड अफ़सर-पूर्व सैनिक-शिक्षक 6 दिसंबर तक करें आवेदन
  • अंडर-19 एशिया कप: भारत चैंपियन, फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर 1 विकेट से हराया; मोहित उल्वा बने हीरो
  • समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और बाहुबलियों के मुद्दे पर राज्य की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। एचटी लीडरशिप समिट (HT Leadership Summit) में बोलते हुए अखिलेश ने यूपी के बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) को ‘सबसे बड़ा माफिया’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी के टॉप माफियाओं के नाम कोई नहीं पढ़ता और न ही उन पर कोई चर्चा करता है।
  • बाल गृह में संरक्षित बच्चों की शिकायत पर प्रशासन ने की कार्रवाई, केयरटेकर पर मुकदमा दर्ज
  • राजस्व एवं विकास कार्यों में जनपद बागपत ने प्रदेश में प्राप्त की छठी रैंक, जिलाधिकारी ने टीम को दी बधाई

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • November 2026
  • October 2026

Categories

  • अन्य
  • ई-पेपर
  • उत्तर प्रदेश
  • क्रिकेट
  • ताज़ा
  • दिल्ली-एनसीआर
  • दुनिया
  • धर्म-आस्था
  • बागपत
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme
केशरी दर्पण ऐपफ्री ऐप इंस्टॉल करें – ताज़ा खबरें एक टैप में
🔔
नई खबर की सूचना पाएँखबर छपते ही आपके फ़ोन पर नोटिफ़िकेशन
केशरी दर्पण पर अपने इलाके की खबर भेजने के लिए लॉगिन करें।
🔑लॉगिन करके खबर लिखें 📝नया खाता बनाएँ (लेखक)