सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के दसवें दिन शराब पीकर वाहन चलाने एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध अभियान, 7 वाहन सीज

बागपत, 25 नवम्बर 2026–//
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल के निर्देशन में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए निरंतर प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अभियान के दसवें दिन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 4 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 3 ओवरलोड वाहनों को भी सीज किया गया।
इस प्रकार कुल 7 वाहनों को सीज करते हुए प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान कुल ₹1,70,000 का जुर्माना वसूल किया गया।
जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल ने निर्देशित किया है कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाए। वाहन चालक शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं तथा निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर वाहन संचालन न करें। स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें।
सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, सुरक्षित यात्रा करें
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 16 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
सूचना विभाग बागपत

