नकली दवाओं की सप्लाई हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित कई राज्यों में हो रही थी
UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की 2 फैक्ट्री पकड़ी है। चने की भूसी, मक्का के दाने (पॉपकॉर्न) के पाउडर कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं। कई तरह के नकली सिरप भी मिले हैं।
नकली दवाओं की सप्लाई हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित कई राज्यों में हो रही थी।
कई आरोपी पकड़े गए हैं। यह कार्रवाई STF की मेरठ यूनिट, FSDA की UP टीम और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने ज्वाइंट रूप से की है।

संपादकसुभाष चंद कश्यपपूर्व सांसद प्रत्याशी, बागपत लोकसभा-2014 · पूर्व सैनिक · समाजसेवी · संपादक, केशरी दर्पण
उनके जनहित कार्य देखें →✊ 14 जन आंदोलन✅ 13 में सफलता