मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पिंक समाधान दिवस के रूप में आयोजित हुआ तहसील संपूर्ण समाधान दिवस
जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल एवं पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने सुनीं जनसामान्य की समस्याएं, अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
पिंक समाधान दिवस के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान के संदेश—नारी सम्मान, नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन—को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया गया
नितिन कुमार सिंह, बागपत। शनिवार को जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल एवं पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने आज तहसील बागपत में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को त्वरित न्याय एवं राहत मिल सके।
एसडीएम बागपत दिग्विजय सिंह ने बताया कि बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में आज 45 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया एसडीएम बड़ौत बीके त्रिपाठी ने बताया कि बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में29 शिकायतें प्राथमिक जिसमें से मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण किया गया जबकि एसडीएम खेकड़ा सुरभि शर्मा ने बताया कि खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में7 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों का निर्देश दिए की समस्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण होना चाहिए कोई भी शिकायत लंबित न रखी जाए।
आज का तहसील संपूर्ण समाधान दिवस मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ‘पिंक समाधान दिवस’ के रूप में आयोजित किया गया, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। नारी शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण की भावना को केंद्र में रखते हुए पूरे आयोजन को पिंक थीम पर सजाया गया। गुलाबी रंग की सजावट के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
मिशन शक्ति की थीम पर आयोजित इस विशेष समाधान दिवस का उद्देश्य महिलाओं को सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना तथा महिला सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना रहा।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायत की वास्तविक स्थिति का परीक्षण करते हुए शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने योग्य समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहकर कार्य करने तथा शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
पिंक समाधान दिवस के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान के संदेश—नारी सम्मान, नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन—को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया गया महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबन बनाए जाने के लिए सरकार द्वारा निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं और मिशन शक्ति अभियान का लाभ प्राप्त हो रहा है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल, डीएफओ विनोद कुमार ,पुलिस क्षेत्राधिकारी सुकन्या शर्मा, सहित आदि जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सूचना विभाग बागपत