Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

बागपत, मेरठ और उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

बागपत, मेरठ और उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

  • होम
  • लॉगिन
  • रजिस्टर
  • ई-पेपर
  • बागपत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली-एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • ताज़ा
  • राशिफल
  • धर्म-आस्था
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
  • होम
  • लॉगिन
  • रजिस्टर
  • ई-पेपर
  • बागपत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली-एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • ताज़ा
  • राशिफल
  • धर्म-आस्था
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
Close

Search

बागपत

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बागपत में हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुए धार्मिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम, रामायण पाठ और हवन कर किया गया महर्षि वाल्मीकि जी का स्मरण

By Subhash Chand
October 26, 2026 2 Min Read
0

सूचना विभाग की नुक्कड़ नाटक टीमों ने विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के प्रति किया जागरूक

बागपत, 26 अक्टूबर 2026— महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर जनपद बागपत के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद बागपत, नगर पालिका परिषद खेकड़ा, नगर पालिका परिषद बड़ौत, नगर पंचायत क्षेत्र रटोल टटीरी, लव-कुश जन्मभूमि बलेनी, छपरौली सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिरों में रामायण पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन, आदर्शों एवं उनके द्वारा रचित रामायण के प्रेरणादायी संदेशों का स्मरण किया।
जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी ने बताया कि इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से पंजीकृत दल आस्था सेवा संस्थान व सुमित कला जत्था नुक्कड़ नाटक टीमों ने जनपद के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। टीमों ने मलिन बस्तियों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने, पात्रता के अनुसार योजनाओं से जुड़ने तथा अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए जागरूक किया गया। कलाकारों ने सरल, रोचक एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से शासन की योजनाओं और उनके सकारात्मक प्रभावों को विस्तारपूर्वक समझाया। कार्यक्रमों का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना रहा।
महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया। महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सत्य, न्याय, समरसता, करुणा एवं मानवता के आदर्शों का प्रतीक है। उनके विचार समाज में समानता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देते हैं।
जनपद में आयोजित धार्मिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। समग्र आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

सूचना विभाग बागपत

Tags:

बागपत
Author

Subhash Chand

Follow Me
Other Articles
Previous

मोबाइल ऐप पर दक्ष हो रहे प्रगणक, जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए बागपत कर रहा तैयारी

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को भारी पुलिस बल बुलाकर डराया, धमकाया जिससे छात्र इक्क्ठा ना हो सके। छात्र अपनी आवाज को बुलंद ना कर सके: महबूब अली
Next

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को भारी पुलिस बल बुलाकर डराया, धमकाया जिससे छात्र इक्क्ठा ना हो सके। छात्र अपनी आवाज को बुलंद ना कर सके: महबूब अली

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • NEET, JEE, CUET परीक्षा में बनें ऑब्ज़र्वर: NTA दे रहा ₹4,000 प्रतिदिन, रिटायर्ड अफ़सर-पूर्व सैनिक-शिक्षक 6 दिसंबर तक करें आवेदन
  • अंडर-19 एशिया कप: भारत चैंपियन, फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर 1 विकेट से हराया; मोहित उल्वा बने हीरो
  • समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और बाहुबलियों के मुद्दे पर राज्य की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। एचटी लीडरशिप समिट (HT Leadership Summit) में बोलते हुए अखिलेश ने यूपी के बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) को ‘सबसे बड़ा माफिया’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी के टॉप माफियाओं के नाम कोई नहीं पढ़ता और न ही उन पर कोई चर्चा करता है।
  • बाल गृह में संरक्षित बच्चों की शिकायत पर प्रशासन ने की कार्रवाई, केयरटेकर पर मुकदमा दर्ज
  • राजस्व एवं विकास कार्यों में जनपद बागपत ने प्रदेश में प्राप्त की छठी रैंक, जिलाधिकारी ने टीम को दी बधाई

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • November 2026
  • October 2026

Categories

  • अन्य
  • ई-पेपर
  • उत्तर प्रदेश
  • क्रिकेट
  • ताज़ा
  • दिल्ली-एनसीआर
  • दुनिया
  • धर्म-आस्था
  • बागपत
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme
केशरी दर्पण ऐपफ्री ऐप इंस्टॉल करें – ताज़ा खबरें एक टैप में
🔔
नई खबर की सूचना पाएँखबर छपते ही आपके फ़ोन पर नोटिफ़िकेशन
केशरी दर्पण पर अपने इलाके की खबर भेजने के लिए लॉगिन करें।
🔑लॉगिन करके खबर लिखें 📝नया खाता बनाएँ (लेखक)