Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

बागपत, मेरठ और उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

बागपत, मेरठ और उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

  • होम
  • लॉगिन
  • रजिस्टर
  • ई-पेपर
  • बागपत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली-एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • ताज़ा
  • राशिफल
  • धर्म-आस्था
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
  • होम
  • लॉगिन
  • रजिस्टर
  • ई-पेपर
  • बागपत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली-एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • ताज़ा
  • राशिफल
  • धर्म-आस्था
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
Close

Search

अन्य

कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश(प्रेस विज्ञप्ति)

By Subhash Chand
November 14, 2026 5 Min Read
0

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में नगदी, शराब, मादक पदार्थों एवं प्रलोभनकारी वस्तुओं के वितरण पर रहेगी कड़ी नजर

व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों के चिन्हांकन की प्रक्रिया तेज, प्रवर्तन एजेंसियों को सक्रिय एवं सतर्क रहने के निर्देश

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार की 23 प्रवर्तन एजेंसियां करेंगी निगरानी

प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उड़नदस्ता एवं स्थैतिक निगरानी दलों की 9-9 टीमें रहेंगी सक्रिय

अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय सीमाओं पर चेक पोस्ट के माध्यम से होगी सघन निगरानी, नगदी एवं संदिग्ध लेन-देन पर भी रहेगी नजर

लखनऊ, 12 नवम्बर, 2026

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश में व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों (Expenditure Sensitive Constituencies-ESCs) के चिन्हांकन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश श्री नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में गुरुवार को योजना भवन, लखनऊ में केन्द्र एवं राज्य सरकार की 23 प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रवर्तन एजेंसियों को निर्वाचन के दृष्टिगत अभी से सक्रिय एवं सतर्क रहते हुए आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को धनबल एवं प्रलोभन से मुक्त रखना भारत निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए नगदी, शराब, मादक पदार्थों, बहुमूल्य धातुओं तथा मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से वितरित की जाने वाली वस्तुओं के अवैध परिवहन एवं वितरण पर कड़ी निगरानी रखी जाए। अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय सीमाओं पर स्थित चेक पोस्टों पर सघन जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। बैंक खातों में असामान्य रूप से बड़ी धनराशि जमा होने एवं निकासी तथा अन्य संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की भी प्रभावी निगरानी की जाए।

उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन में भारत सरकार एवं राज्य सरकार की कुल 23 प्रवर्तन एजेंसियां निर्वाचन व्यय की निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इनकम टैक्स, प्रवर्तन निदेशालय (ED), राज्य जीएसटी, केन्द्रीय जीएसटी, कस्टम, राज्य नागरिक उड्डयन, रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया, राज्य स्तरीय बैंकर समिति, सशस्त्र सीमा बल, पुलिस, आबकारी, फॉरेस्ट, परिवहन, रेलवे, राजस्व अभिसूचना निदेशालय, सहकारिता सहित सभी संबंधित विभाग अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करें। व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों के चिन्हांकन के लिए वर्ष 2022 के विधानसभा सामान्य निर्वाचन एवं वर्ष 2024 के लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान हुई जब्ती तथा पिछले छह माह की गैर-निर्वाचन अवधि की गतिविधियों से संबंधित आंकड़ों का विश्लेषण किया जाएगा। इसके आधार पर संवेदनशील विधानसभा क्षेत्रों का वर्गीकरण कर आवश्यक निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में निर्वाचन के दौरान जब्ती की कार्यवाही को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित Election Seizure Management System (ESMS) वेब पोर्टल के संचालन की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके अंतर्गत राज्य नोडल अधिकारियों, जिला नोडल अधिकारियों तथा उड़नदस्ता एवं स्थैतिक निगरानी दलों (FST/SST) की ऑनबोर्डिंग और लॉगिन तैयार करने की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि पोर्टल पर जब्ती से संबंधित आंकड़े दर्ज करते समय मात्रा, माप की इकाई एवं जब्त सामग्री के मूल्य का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे आंकड़ों में किसी प्रकार की त्रुटि अथवा विसंगति न रहे। किसी भी जब्ती की दोहरी प्रविष्टि से बचने के भी निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि यदि किसी एक प्रवर्तन एजेंसी द्वारा कोई जब्ती की जाती है तो इसकी सूचना ESMS पोर्टल के माध्यम से संबंधित विभाग को तत्काल उपलब्ध हो जाएगी। इससे सभी एजेंसियां आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कर सकेंगी। उन्होंने सभी विभागों को अपने पूर्व के जब्ती संबंधी आंकड़ों, सीमावर्ती क्षेत्रों में गतिविधियों एवं जांच के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों के आधार पर व्यय संवेदनशील क्षेत्रों की विस्तृत रिपोर्ट निर्धारित समयसीमा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल अधिकारी वरिष्ठतम स्तर के अधिकारी ही नामित किए जाएं तथा बैठकों में संबंधित नोडल अधिकारी की स्वयं उपस्थिति अनिवार्य होगी। किसी अन्य कनिष्ठ अधिकारी को प्रतिनिधि के रूप में भेजने की व्यवस्था स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आगामी बैठकों में अपने कार्यक्षेत्र, अब तक की गई जब्ती की कार्यवाही, उपलब्धियों एवं निर्वाचन व्यय की निगरानी के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना पर प्रस्तुतीकरण भी देंगे। यदि किसी विभाग को भारत निर्वाचन आयोग से किसी विषय पर स्पष्टीकरण अथवा मार्गदर्शन की आवश्यकता हो तो वह अपने प्रश्न एवं सुझाव लिखित रूप में उपलब्ध करा सकता है।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रलोभनकारी वस्तुओं एवं मुफ्त वितरण (Freebies) से संबंधित आंकड़ों का वर्गीकरण निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही किया जाए। परिवहन, जीएसटी, कस्टम एवं रेलवे विभागों के अधिकारियों के साथ ट्रांजिट के दौरान जांच, सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी तथा विभिन्न एजेंसियों के कार्यक्षेत्र से जुड़े व्यावहारिक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों में निगरानी को और प्रभावी बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में उड़नदस्ता दल (Flying Squad Teams-FST) एवं स्थैतिक निगरानी दल (Static Surveillance Teams-SST) तैनात किए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एफएसटी एवं एसएसटी की 9-9 टीमें सक्रिय रहेंगी, जो निर्वाचन व्यय को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर सतत निगरानी रखेंगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक आंकड़े एवं रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, ताकि व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों का चिन्हांकन, व्यय प्रेक्षकों (Expenditure Observers) की तैनाती तथा निर्वाचन संबंधी अन्य तैयारियां समय से पूर्ण की जा सकें।

बैठक में ईडी के उपनिदेशक श्री पीयूष, संयुक्त आयुक्त आयकर भारत सरकार श्री अमित कुमार सिंह चौहान, नॉरकोटिक्स क्षेत्रीय निदेशक श्री श्रीपत पाण्डेय, राजस्व अभिसूचना निदेशालय के अपर निदेशक श्री संदीप कुमार सिंह, सीजीएसटी अपर आयुक्त श्री पीयूष कटियार, अपर आयुक्त कस्टम श्री जितेन्द्र सिंह, सशस्त्र सीमा बल कमांडेंट श्री अरविंद कुमार वर्मा, महाप्रबंधक रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया श्री परिमल बाजपेई, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (रेलवे) श्री अरुण त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक राजस्व अभिसूचना इकाई जीएसटी निवेदिता भट्टाचार्य जी तथा पुलिस महानिरीक्षक श्री एल. आर. कुमार, आबकारी आयुक्त डॉ. आदर्श सिंह, राज्यकर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल, परिवहन आयुक्त श्री आशुतोष निरंजन, मुख्य वन संरक्षक श्री प्रमोद कुमार गुप्ता, सहकारिता आयुक्त श्री कुमार प्रशांत, राज्य नागरिक उड्डयन संयुक्त निदेशक श्री मनोज तिवारी आदि सहित विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Subhash Chand

Follow Me
Other Articles
Previous

जनपद बागपत में 11नवचयनित कनिष्ठ सहायकों को जिलाधिकारी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

चुनाव की तैयारी में हर स्तर पर जिम्मेदारी और समन्वय जरूरी : मेरठ मंडलायुक्त
Next

चुनाव की तैयारी में हर स्तर पर जिम्मेदारी और समन्वय जरूरी : मेरठ मंडलायुक्त

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • NEET, JEE, CUET परीक्षा में बनें ऑब्ज़र्वर: NTA दे रहा ₹4,000 प्रतिदिन, रिटायर्ड अफ़सर-पूर्व सैनिक-शिक्षक 6 दिसंबर तक करें आवेदन
  • अंडर-19 एशिया कप: भारत चैंपियन, फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर 1 विकेट से हराया; मोहित उल्वा बने हीरो
  • समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और बाहुबलियों के मुद्दे पर राज्य की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। एचटी लीडरशिप समिट (HT Leadership Summit) में बोलते हुए अखिलेश ने यूपी के बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) को ‘सबसे बड़ा माफिया’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी के टॉप माफियाओं के नाम कोई नहीं पढ़ता और न ही उन पर कोई चर्चा करता है।
  • बाल गृह में संरक्षित बच्चों की शिकायत पर प्रशासन ने की कार्रवाई, केयरटेकर पर मुकदमा दर्ज
  • राजस्व एवं विकास कार्यों में जनपद बागपत ने प्रदेश में प्राप्त की छठी रैंक, जिलाधिकारी ने टीम को दी बधाई

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • November 2026
  • October 2026

Categories

  • अन्य
  • ई-पेपर
  • उत्तर प्रदेश
  • क्रिकेट
  • ताज़ा
  • दिल्ली-एनसीआर
  • दुनिया
  • धर्म-आस्था
  • बागपत
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme
केशरी दर्पण ऐपफ्री ऐप इंस्टॉल करें – ताज़ा खबरें एक टैप में
🔔
नई खबर की सूचना पाएँखबर छपते ही आपके फ़ोन पर नोटिफ़िकेशन
केशरी दर्पण पर अपने इलाके की खबर भेजने के लिए लॉगिन करें।
🔑लॉगिन करके खबर लिखें 📝नया खाता बनाएँ (लेखक)