जय महर्षि कश्यप! जय कश्यप समाज! 🙏
शिक्षा ही वह शक्ति है, जो समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बदल सकती है। इसी विचार और संकल्प के साथ कश्यप राजपूत शिक्षा सभा समाज के महापुरुषों के सम्मान एवं उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के अभियान में निरंतर प्रयासरत है।
इसी पहल के तहत 19 नवंबर 2026 को गाँव भैंसवान, गोहाना में सरपंच फौजी महावीर सिंह कश्यप जी के गाँव में शिक्षा सभा की टीम ने घर-घर जाकर समाज के महापुरुषों से प्रेरित विशेष कैलेंडर वितरित किए।
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 14 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट संदीप कश्यप जी, डॉक्टर जय कुमार तितरिया, संस्थापक चौधरी रणधीर सिंह कश्यप डोरा, श्री दीपक कश्यप, श्री ऋषिपाल कश्यप, मास्टर विजेंद्र कश्यप सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
हमारा उद्देश्य केवल कैलेंडर वितरण तक सीमित नहीं, बल्कि शिक्षा की अलख जगाना और जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के लिए सहयोग देना है। कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण स्कूल ड्रेस, किताबें, कॉपियाँ, जूते या शैक्षणिक सामग्री से वंचित न रहे, यही हमारा संकल्प है।
भंडारे नहीं, शिक्षा के माध्यम से भविष्य निर्माण! आइए, अपनी नेक कमाई का छोटा-सा हिस्सा बच्चों की शिक्षा के लिए समर्पित करें और समाज के उज्ज्वल भविष्य में योगदान दें।
एक कदम शिक्षा की ओर, एक मजबूत समाज की ओर!
🙏 जय महर्षि कश्यप! 🙏
