Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

बागपत, मेरठ और उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

बागपत, मेरठ और उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

  • होम
  • लॉगिन
  • रजिस्टर
  • ई-पेपर
  • बागपत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली-एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • ताज़ा
  • राशिफल
  • धर्म-आस्था
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
  • होम
  • लॉगिन
  • रजिस्टर
  • ई-पेपर
  • बागपत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली-एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • ताज़ा
  • राशिफल
  • धर्म-आस्था
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
Close

Search

धर्म-आस्था

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश

By Keshari Darpan
November 1, 2026 6 Min Read
0
 *📝आज 01 नवम्बर 2026*
             *रविवार*

🇮🇳शक सम्वत- 1948
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2083
🇮🇳मास- कार्तिक
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- सप्तमी – 14:53 तक
🗒पश्चात्- अष्टमी
🌠नक्षत्र- पुष्य – 28:31 तक
🌠पश्चात्- आश्लेषा
💫करण- बव – 14:53 तक
💫पश्चात्- बालव
✨योग- साध्य – 14:38 तक
✨पश्चात्- शुभ
🌅सूर्योदय- 06:32
🌄सूर्यास्त- 17:36
🌙चन्द्रोदय- 23:34
🌛चन्द्रराशि- कर्क – दिनरात
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
💡अभिजित- 11:42 से 12:26
🤖राहुकाल- 16:13 से 17:36
🎑ऋतु- हेमन्त
⏳दिशाशूल- पश्चिम

1 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1755 – पुर्तग़ाल की राजधानी लिस्बन में भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत।
1765 – ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया।
1800 – जॉन एडम्स व्हाइट हाउस में रहने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।
1858 – भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटेन के शासक के पास चला गया तथा गवर्नर-जनरल की जगह अब वायसराय की नियुक्ति की जाने लगी।
1881 – कलकत्ता में ट्राम सेवा स्यालदाह तथा अर्मेनिया घाट के बीच शुरू हुई।
1913 – स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।
1922 – ओटोमन साम्राज्य का अंत कर दिया गया। उसके सुल्तान महमूद छः को बहिष्कृत कर दिया गया।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन की सेना नीदरलैंड के वालचेरेन पहुंची।
1946 – पश्चिम जर्मनी के राज्य निदरसचसेन का गठन किया गया।
1950 – भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।
1952 – जय नारायण ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।
1954 – फ़्राँसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करिकल, माहे तथा यानोन भारत सरकार को सौंपे गये।
1956 – आबू, देलवाड़ा तहसील का भी राजस्थान में विलय हुआ ।
1956 – मध्य प्रदेश में शामिल सुनेल टप्पा का भी विलय हुआ।
1956 – केरल राज्य की स्थापना।
1956 – एस. निजलिंगप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।
1956 – पंडित रविशंकर शुक्ल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।
1956 – कर्नाटक राज्य की स्थापना।
1956 – भाषा के आधार पर मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया।
1956 – राजधानी दिल्ली केन्द्र शासित राज्य बना।
1956 – बेज़वाड़ा गोपाल रेड्डी को आंध्र राज्य के मुख्यमंत्री से पदमुक्ति व नीलम संजीव रेड्डी ने आंध्र राज्य के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।
1957 – हैदराबाद राज्य प्रशासनिक रूप से समाप्त हो गया।
1958 – तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 – हरियाणा राज्य की स्थापना।
1972‌ ‌‌- कांगड़ा ज़िले के तीन ज़िले कांगड़ा, ऊना तथा हमीरपुर बनाए गए।
1973 – मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।
1974 – संयुक्त राष्ट्र ने पूर्वी भूमध्यसागरीय देश सायप्रस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1979 – बोलिविया में सत्ता पर सेना का कब्ज़ा।
1986 – भारतीय सेना का एक घटक आर्मी एविएशन कोर या सेना विमानन कोर का गठन किया गया।
1995 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा पाकिस्तान को 36.80 करोड़ डॉलर के हथियार देने संबंधी बहुचर्चित ‘ब्राउन संशोधन’ पारित।
1995 – नरेन्द्र कोहली ने पचपन वर्ष की अवस्था में स्वैच्छिक अवकाश लेकर नौकरियों का सिलसिला समाप्त कर दिया।
1998 – ढाका में दक्षिण अफ़्रीका ने वेस्टवंडीज को हराकर क्रिकेट का विल्स मिनी विश्व कप जीता।
2000 – यूगोस्लाविया को आठ वर्ष बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता हेतु सुरक्षा परिषद द्वारा मंजूरी।
2000 – छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ।
2000 – अजीत जोगी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद निर्वाचित किया गया।
2003 – इराकी छापामारों द्वारा बगदाद के समीप अमेरिकी हेलीकाप्टर पर किये गए हमले में 15 सैनिकों की मृत्यु।
2004 – बेनेट किंग वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड के पहले विदेशी कोच बने।
2005 – संयुक्त राष्ट्र में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी हमले में मारे गये 60 लोगों की याद में 27 जनवरी को विश्व नरसंहार दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पेश किया गया।
2006 – पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने डोपिंग मामले में गेंदबाज अख़्तर पर दो साल और मुहम्मद आसिफ़ पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया।
2007 – श्रीलंका की संसद ने देश की जातीय समस्या को सुलझाने के लिए आपातकाल की अवधि बढ़ायी।
2008 – रिजर्व बैंक ने बड़ोदरा से संचालित वित्त कम्पनी मैसर्स एसडीएफसी फाइनेंस लिमिटेड का पंजीकरण रद्द किया।
2010 – चीन ने दस साल में पहली बार जनगणना करने की घोषणा की।
2010 – रूस के राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने जापान के साथ विवादित चल रहे करिल द्वीप की यात्रा की ।
2019 – भारत और जर्मनी ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और प्रगाढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
2020 – लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख पुलिस का गठन किया गया।
2020 – फिलीपीन्‍स में तूफान गोनी सुबह कैटानडुआनेस तट से टकराया जिससे कम से कम चार लोगों की मृत्यु हुई।
2020 – भोपाल के कांग्रेस विधायक और 49 अन्य लोगों को फ्रांसीसी राष्ट्रपति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
2021 – याहू (Yahoo) ने चीन में अपनी सेवाएं बंद की।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने COP26 जलवायु शिखर सम्मेलन में वर्ष 2070 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन तक पहुँचने के लिए भारत के लक्ष्य की घोषणा की।
2021 – जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अपनी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के विजयी होने की घोषणा की।
2021 – पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में एक साथ पांच जहाजों का शुभारंभ किया।
2022 – भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल रुपये का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया।
2022 – निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित दो दिन का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली में संपन्न हुआ।
2022 – एससीओ देशों के प्रमुखों की 21वीं बैठक आयोजित हुई।
2024 – इंदौर में आतिशबाजी पर सांप्रदायिक बवाल, पथराव और आगजनी से कई जख्मी हुए।
2024 – श्री राजेश कुमार सिंह ने रक्षा सचिव का व एयर मार्शल अजय कुमार अरोड़ा ने भारतीय वायुसेना के वायु प्रभारी अधिकारी – रखरखाव के रूप में पदभार संभाला।
2024 – भारत और अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज के संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ में हिस्सा लेने के लिए भारतीय दल रवाना हुई।
2025 – आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मचने से 9 श्रद्धालुओं की मृत्यु व कई लोग घायल हुए।
(कृपया ध्यान दें जो यहाँ लिखे गए 1956 में स्थापित राज्य हैं उनकी तिथि कन्फर्म कर लें.. इन तिथियों में परिवर्तन सम्भव है आंध्रप्रदेश ,पंजाब, चंडीगढ़ व छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस कब है यह भी देखकर कन्फर्म कर लें)।

1 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

1924- रामकिंकर उपाध्याय, प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार ।
1927 – दीनानाथ भार्गव – अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात चित्रकार थे।
1930 – अब्दुल क़ावी देसनावी – उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर थे।
1936 – ए एस आनंद भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
1940 – रमेश चन्द्र लहोटी – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
1942 – प्रभा खेतान – हिन्दी भाषा की लब्ध प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री तथा नारीवादी चिंतक तथा समाज सेविका।
1946 – अनिल बैजल दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल (कन्फर्म नहीं)।
1947 – मुर्लिकांत पेटकर भारत के पहले पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता।
1948- संतोष गंगवार, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री।
1964 – नीता अम्बानी – भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी।
1973 – ऐश्वर्या राय – भारतीय अभिनेत्री एवं पूर्व मिस वर्ल्ड ।
1973 – रूबी भाटिया – भारतीय अभिनेत्री ।
1986 – इलियाना डी ‘क्रूज़ – एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री।

1 नवंबर को हुए निधन

1980 – दामोदर मेनन – भारत के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानियों में से एक।
2015 – बृजमोहन लाल मुंजाल – भारत के विख्यात औद्योगिक घराने हीरो समूह के संस्थापक व चेयरमैन थे।
2021 – ब्राज़ील के शास्त्रीय पियानोवादक नेल्सन फ़्रेयर का 77 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2022 – विल्सन किप्रुगुट, केन्याई एथलीट का 84 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2023 – एगेडा पावेल, एस्टोनियाई स्वतंत्रता सेनानी, जिन्होंने 15 वर्ष की आयु में सोवियत युद्ध स्मारक को उड़ाया था, का 93 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2024 – प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर रोहित बल (63) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2024 – भारतीय अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष डॉ. बिबेक देबरॉय (69) का निधन हुआ।

1 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

🌟 श्री दामोदर मेमन स्मृति दिवस ,
🌟 पूर्व विश्व सुन्दरी व अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जन्म दिवस।
🌟 भारत के 8 राज्यों आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु व 5 केंद्र शासित प्रदेशों अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, चंडीगढ़, दिल्ली, लक्षद्वीप, पुडुचेरी का स्थापना दिवस।
🌟 भारतीय आर्मी एविएशन कोर या सेना विमानन कोर स्थापना दिवस (41वाँ)।
🌟 विश्व शाकाहारी दिवस (वर्ल्ड वैगन डे)।
🌴🌴🌴🇮🇳🌴🌴🌴

Author

Keshari Darpan

Follow Me
Other Articles
सड़क बनवाने के लिए कीचड़ में लेट सुभाष कश्यप ने दिया धरना
Previous

सड़क बनवाने के लिए कीचड़ में लेट सुभाष कश्यप ने दिया धरना

Next

आज का राशिफल01 नवम्बर 2026, रविवार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • NEET, JEE, CUET परीक्षा में बनें ऑब्ज़र्वर: NTA दे रहा ₹4,000 प्रतिदिन, रिटायर्ड अफ़सर-पूर्व सैनिक-शिक्षक 6 दिसंबर तक करें आवेदन
  • अंडर-19 एशिया कप: भारत चैंपियन, फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर 1 विकेट से हराया; मोहित उल्वा बने हीरो
  • समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और बाहुबलियों के मुद्दे पर राज्य की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। एचटी लीडरशिप समिट (HT Leadership Summit) में बोलते हुए अखिलेश ने यूपी के बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) को ‘सबसे बड़ा माफिया’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी के टॉप माफियाओं के नाम कोई नहीं पढ़ता और न ही उन पर कोई चर्चा करता है।
  • बाल गृह में संरक्षित बच्चों की शिकायत पर प्रशासन ने की कार्रवाई, केयरटेकर पर मुकदमा दर्ज
  • राजस्व एवं विकास कार्यों में जनपद बागपत ने प्रदेश में प्राप्त की छठी रैंक, जिलाधिकारी ने टीम को दी बधाई

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • November 2026
  • October 2026

Categories

  • अन्य
  • ई-पेपर
  • उत्तर प्रदेश
  • क्रिकेट
  • ताज़ा
  • दिल्ली-एनसीआर
  • दुनिया
  • धर्म-आस्था
  • बागपत
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme
केशरी दर्पण ऐपफ्री ऐप इंस्टॉल करें – ताज़ा खबरें एक टैप में
🔔
नई खबर की सूचना पाएँखबर छपते ही आपके फ़ोन पर नोटिफ़िकेशन
केशरी दर्पण पर अपने इलाके की खबर भेजने के लिए लॉगिन करें।
🔑लॉगिन करके खबर लिखें 📝नया खाता बनाएँ (लेखक)