Important News for the day
➡️लखनऊ: 2027 चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारी। बीजेपी ने घोषित किए विधानसभा प्रभारी। लखनऊ पश्चिम सीट पर संजय गुप्ता। उत्तर सीट पर सरोज सिंह को जिम्मेदारी। पूर्व में आरबी सिंह, मध्य में राहुल मिश्रा प्रभारी। कैंट की जिम्मेदारी रामदेव पाल को मिली। प्रदेश की सभी 403 सीटों पर प्रभारी घोषित।
➡️कानपुर: गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा, युवक ने की आत्महत्या। मॉल की दूसरी मंजिल से कूद गया युवक, मौत। शादी का वादा कर 10 साल पहले सऊदी गया था। वापस आया तो युवती ने शादी से किया इनकार। 10 सालों से चल रहा अफेयर 10 मिनट में तबाह। युवती का अब दूसरे युवक से चल रहा है अफेयर। सर्वोदय नगर रेव मोती मॉल में आखिरी मुलाकात। निकाह से मना करते ही युवक ने सुसाइड किया।
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 14 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
➡️मऊ: लखनऊ, जालौन के बाद मऊ में ड्रग फैक्ट्री। 11 किलो से ज्यादा MD ड्रग बरामद हुआ। 20 किलो से ज्यादा प्रीकर्सर केमिकल मिला। फैक्ट्री में लगी थी ड्रग बनाने वाली मशीनें। ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र में चल रही फैक्ट्री। करोड़ों रुपये कीमत की ड्रग के साथ 2 अरेस्ट। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने फैक्ट्री में मारा छापा।
➡️शामली: भैयादूज पर बहन के ससुराल में भाई की हत्या। बहन के ससुराल वालों ने पीट-पीटकर मार डाला। युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा-परिजन। मुजफ्फरनगर का अंकुश बहन से मिलने गया था। मृतक अंकुश तीन बहनों का इकलौता भाई था। बहन के पति, ससुर, देवर अन्य पर बड़ा आरोप। मामूली कहासुनी में हत्या, जांच-पड़ताल जारी। आदर्श मंडी थाना के कस्बा बनत की वारदात।
➡️एटा: एटा में शराब पीने से 3 युवकों की मौत। दोस्त की सगाई की खुशी में हुई शराब पार्टी। शराब, भांग की गोलियां भी बरामद की गईं। नशीले पदार्थों के कॉकटेल से तीनों की मौत। गांव के प्राइमरी स्कूल में तीनों ने पी शराब। मिलावटी शराब होने की आशंका जताई जा रही। निधौली कलां थाना क्षेत्र में शराब ने ली जान।
➡️बदायूं: दातागंज मेले के चाकूबाजी, मर्डर केस में कार्रवाई। आरोपी वारिश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार। 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल। मुठभेड़ में एक सिपाही भी गोली लगने से घायल। अलापुर थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़।
➡️हमीरपुर: 19 दिनों से 20 हजार की आबादी प्यासी। 19 दिन से गहरौली गांव में पेयजल आपूर्ति ठप। विरोध में ग्रामीणों ने धूल से किया स्नान। 10 दिनों से बिजली के लो वोल्टेज की भी समस्या। महिलाओं, बच्चों को दूर से पानी लाना पड़ रहा। गहरौली गांव में 3 से 4 घंटे की बिजली आ रही।
➡️मेरठ: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था। बाइक फिसलने से आसिफ हुआ घायल। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई।
➡️संभल: महिला डांसरों से लेनदेन को लेकर छेड़छाड़। मौके पर आई पुलिस पर भी शराबी हमलावर। सिपाही मोहित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज। 11 नामजद, 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज। डांस के बाद पैसे मांगने पर की गई छेड़छाड़। महिला डांसरों की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज। बहजोई कोतवाली के गांव कनेटा का मामला।
➡️दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में DTC बस में लगी आग। अंडरपास के पास बस में अचानक आग लगी। बस में अफरा-तफरी मच गई, कोई घायल नहीं।
➡️दिल्ली: दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी। कई इलाकों में AQI 400 के पार। राजधानी की हवा फिर हुई जहरीली। IIT दिल्ली में AQI 408 तक पहुंचा। ITO में 391, नॉर्थ कैंपस में 390। चांदनी चौक में AQI 389 दर्ज हुआ। प्रदूषण के चलते सेहत पर बढ़ा खतरा।
➡️अलीगढ़: खाली पड़े बंद घर के कमरे में लगी आग। पटाखे की चिंगारी से कचरे में लगी आग। स्थानीय लोगों ने दमकल की मदद से बुझाई। क्वार्सी थाना इलाके के सुदामापुरी की घटना।
➡️अमरोहा: तिगरी गंगा मेले में उमड़ेंगे 35 लाख से अधिक श्रद्धालु। CM योगी की समीक्षा बैठक के बाद तैयारियां तेज। सुरक्षा के लिए NDRF-SDRF की तैनाती, CCTV निगरानी। समीक्षा बैठक के बाद DM ने रात में किया निरीक्षण।
➡️ग्रेटर नोएडा: अंसल हाईटेक टाउनशिप के 3 निदेशक गिरफ्तार। अंसल पर यूपी रेरा का 77.66 करोड़ रुपये बकाया। 30 अक्टूबर को भी एक निदेशक पकड़ा गया था। श्रीराम, अलीम और तस्लीम को कोर्ट ने जेल भेजा। दादरी में अंसल हाईटेक टाउनशिप का प्रोजेक्ट है। निवेशकों से पैसा लिया, समय पर फ्लैट नहीं दिए। यूपी रेरा में कई निवेशकों ने शिकायत की थी।
➡️संभल: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवारों को रौंदा। पिता-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर घायल। पिता-पुत्री की मौत से परिजनों में हड़कंप। नखासा के हसनपुर-संभल मार्ग की घटना।
➡️लखनऊ: हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसे का मामला। मुख्यमंत्री योगी ने सड़क हादसे का लिया संज्ञान। CM ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। परिजनों को सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश। CM ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
➡️गाजियाबाद: विजय नगर में आयुष नाम के युवक की हत्या। सोनू ने आयुष को चाकू मारा, थाने के गेट पर मौत। विजय नगर थाना परिसर में आयुष की मौत हुई। घायल हालत में आयुष को थाने लाए थे परिजन। 6 नवंबर को भी हमलावरों ने मारपीट की थी। पुलिस ने दबाव बनाकर समझौता कराया था। आयुष और उसके भाई को पुलिस ने पीटा था। सोनू ने आयुष को हत्या की धमकी दी थी। विजयनगर पुलिस ने तब कार्रवाई नहीं की। पुलिस की लापरवाही से आयुष का मर्डर हुआ। पहले कार्रवाई होती तो बच जाती आयुष की जान। हमलावर सोनू अभी पुलिस की हिरासत में है।
➡️जालौन: जालौन से दाऊद इब्राहिम गैंग का कनेक्शन। ड्रग फैक्ट्री में रिजवान करता था केमिकल सप्लाई। रिजवान मुंबई के ख्यामुद्दीन का बेहद खास। ख्यामुद्दीन मुंबई में डॉन दाऊद गैंग का गुर्गा। 50 लाख की मेफेड्रोन के साथ रिजवान अरेस्ट। ख्यामुद्दीन कानपुर में रिजवान के यहां आता था। उरई में ड्रग सिंडिकेट का सरगना है ख्यामुद्दीन। उरई फैक्ट्री से पकड़ी गई थी 300 करोड़ की ड्रग। मुंबई के धारावी से चल रहा था देश में नेटवर्क। मुंबई में ख्यामुद्दीन की कार चलाता था रिजवान। 2 साल में करोड़पति बना रिजवान, कई लग्जरी कारें। गैंग से जुड़े शैलेंद्र पाल की ATS को तलाश। ATS की एक टीम मुंबई के धारावी भी जाएगी।
➡️लखनऊ: दुबग्गा में गुटखा फैक्ट्री में लगी आग। यादव बाजार में फैक्ट्री में लगी आग। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं। अग्निकांड में कोई जनहानि की सूचना नहीं।
➡️सिद्धार्थनगर: मां, डेढ़ साल के मासूम बेटे का शव मिला। दोनों के शव फंदे पर लटके मिलने से हड़कंप। 6 माह की बच्ची को घर से सुरक्षित निकाला। मां काजल, मासूम बेटे टाइगर की संदिग्ध मौत। पति-पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं था-देवरानी। काजल मानसिक रूप से भी कमजोर थी-देवरानी। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस। शोहरतगढ़ के वार्ड नंबर-11 रघुनाथनगर की घटना।
➡️रायबरेली: मानसिक बीमार किशोरी से गैंगरेप का आरोप। गैंगरेप के बाद पीड़ित किशोरी हुई गर्भवती। शिकायत के बाद पुलिस ने नहीं दर्ज की FIR। 4 लोगों पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज। मनीष, मनोज, सुभाष, राज पर दर्ज हुआ केस। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र की वारदात।
➡️मुरादाबाद: सिविल लाइन में खुलेआम चल रहा नशे का कारोबार। रामगंगा विहार चौकी से कुछ दूर ही पी जा रही शराब। खुलेआम शराबियों के जुटने से आम लोगों को परेशानी।
➡️मेरठ: बिल्डर अंकुर से 50 लाख रंगदारी मांगने का मामला। गैंगस्टर ऊधम सिंह के साथी की लोकेशन गोवा में मिली। आरोपी इमानउल्लाह के शहर में घूमने की तस्वीरें आईं। बिल्डर को पहले धमकी दी, फिर भेजी चिट्ठी, कारतूस। ऊधम सिंह ने मामला झूठा बताते हुए जारी किया वीडियो। सदर बाजार थाने में ऊधम सिंह, इनामउल्लाह पर FIR दर्ज।
➡️दिल्ली: वाहन चालक ने अपनी गाड़ी में लगाई आग। ट्रैफिक पुलिस से परेशान होकर लगाई आग। गाजीपुर ट्रैफिक पुलिस पर परेशान करने का आरोप। दमकल की 2 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
➡️बागपत: DM की पत्नी से शिकायत के बाद FIR दर्ज। DM की पत्नी बाल संरक्षण गृह पहुंची थीं। दिवाली पर बच्चों से मिलने गई थीं स्वाति। दृष्टिहीन बच्चे ने उनसे अपनी व्यथा कही। बच्चे ने कहा उन्हें पीटा, धमकाया जाता है। स्वाति सहगल ने DM से पूरी बात बताई। DM की जांच में पूरे आरोप सही पाए गए। केयरटेकर अंकिता के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर वंदना ने FIR दर्ज कराई। घरौंदा वेलफेयर संस्था कर रही थी संचालन।
➡️वाराणसी: मोबाइल लेने के बहाने शातिरों ने की चोरी। दुकानदार को उलझाकर उड़ाया कीमती फोन। CCTV फुटेज के आधार पर तफ्तीश शुरू। मिर्जामुराद के कछवां रोड चौराहे का मामला।
➡️लखनऊ: CM के भैंस चराने वाले बयान पर बोले अखिलेश। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया पलटवार। CM ने भगवान श्रीकृष्ण का अपमान किया-अखिलेश। ये शिव, राम, कृष्ण किसी के सगे नहीं-अखिलेश। भगवान राम का भी अपमान किया गया-अखिलेश। असामाजिक व्यक्ति को प्रदेश में आने दे रहे-अखिलेश। सनातनी वस्त्र पहन निम्नस्तरीय भाषा न बोलें-अखिलेश। जितना बुरा बोलेंगे, उतनी ही बुरी हार हारेंगे-अखिलेश। PDA का जनाधार अब 95% हो गया-अखिलेश।
➡️फर्रुखाबाद: 4 दिनों से गायब युवक का शव मिला। सड़क किनारे शव पड़ा होने से हड़कंप। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र का मामला।
➡️गोंडा: गोंडा के धनेश्वरपुर गांव में शादी में हादसा। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया DJ। 5 लोग करंट से झुलसे, किशोर की मौत। करंट लगने से 14 वर्षीय किशोर की मौत। DJ, रोड लाइट के काम में लगे थे सभी।
➡️दिल्ली: हौज खास में महिला के साथ मारपीट। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। वीडियो को देख पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपियों की तलाश में लगी पुलिस टीम।
➡️मथुरा: बाइक पर सवार होकर निकले प्रेमानंद महाराज। बाइक पर पीछे बैठकर यमुना नदी किनारे पहुंचे। साधना के लिए बाइक से पहुंचे प्रेमानंद महाराज। शिष्य, पूर्व रेसलर रिंकू सिंह चला रहे थे बाइक।
➡️मुरादाबाद: गुड़हल चौराहे पर कई राउंड फायरिंग। 2 कारों में बैठे लोगों में हुआ विवाद। फायरिंग कर अलग दिशाओं में भागे। कुंदरकी थाना क्षेत्र की घटना, जांच शुरू।
➡️कन्नौज: दंपति हत्याकांड में परिवार के घर पहुंचे मंत्री। असीम अरुण ने घायल बच्ची, भाई का जाना हाल। परिजनों से बात कर दिया मदद का आश्वासन। गुरसहायगंज ओल्ड PHC में मिले थे दंपति के शव।
➡️लखीमपुर: चार दिन बाद भी तेंदुआ नहीं मिला। बच्चे की जान लेने वाला तेंदुआ गायब। तलाश में लगाई गई टीम काम नहीं कर रही। दक्षिण फॉरेस्ट के जमुनाबाद में तेंदुए की दहशत।
➡️लखीमपुर: चोरी के शक में युवक की पिटाई का मामला। MLA योगेश वर्मा भी पीड़ित से मिलने गए थे। विधायक योगेश की नाराजगी के बाद कार्रवाई। सिपाही सौरभ कुमार, कार्तिक कुमार निलंबित। SSP ने दोनों को निलंबित कर जांच सौंपी।
➡️बागपत: राष्ट्रपति के अंगरक्षक, भाई पर हमले का मामला। जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों पर इनाम घोषित। SP ने आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया। आरोपी मोनू और धीरज की तलाश में पुलिस की दबिश। रमाला थाना के खडाना गांव में सामने आई थी घटना।
➡️देहरादून: प्रॉपर्टी डीलर से लाखों की लूट का मामला। पुलिस ने दो और आरोपियों को पकड़ा। राजेश कुमार सोनी से हुई थी 14 लाख की लूट। सिद्धांत बडोनी, दीपक सिंह शेखावत गिरफ्तार। दोनों आरोपी रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी से अरेस्ट। आरोपियों से 82 हजार कैश किए गए बरामद। गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर हुई सात। अब तक लूट के 3 लाख रुपये हुए बरामद। बीते 7 नवंबर को पटेलनगर में हुई थी लूट।
➡️ललितपुर: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान। डेढ़ साल पहले किया था प्रेम विवाह। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी। 20 वर्षीय नैंसी की मौत से कोहराम। मड़ावरा थाना क्षेत्र के रनगांव का मामला।
➡️देहरादून: एयरपोर्ट रोड पर आया जंगली हाथी। हाथी से टकराया बुलेट सवार युवक। गिरे युवक के पास से निकला हाथी। रेलिंग तोड़ जंगल की तरफ गया हाथी।
➡️लखनऊ: सरकारी तालाब पर कब्जे की शिकायत। BKT के अहलादपुर-रायपुर के बीच तालाब। तालाब पर अवैध प्लाटिंग का भी आरोप। DM ने जांच कर कार्रवाई के दिए आदेश।
