Big breaking-
UP-STF की बड़ी कार्रवाई, मेरठ यूनिट ने सोलन में पकड़ी नकली दवाओं की फैक्ट्री
UP-STF की मेरठ यूनिट, FSDA की UP टीम और हिमाचल पुलिस ने ज्वाइंट कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाएं बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है।
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 14 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
STF के ASP ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि चने की भूसी और कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाएं बनाई जा रही थीं। इन्हें मिलावटी कहना गलत होगा, ये पूरी तरह नकली थीं।
फैक्ट्री से मुख्य रूप से 3 नकली दवाएं मिली हैं –
1. C-AZ – टाइफाइड, गले, कान, साइनस और फेफड़ों के इंफेक्शन की एंटीबायोटिक
2. PAN-D – एसिडिटी की दवा
3. Pregablin – नसों के दर्द, मिर्गी और घबराहट की दवा
इस मामले में 3 आरोपी हसीन, वसीम और मुन्ना उर्फ मोनू कुमार पकड़े गए हैं। इन नकली दवाओं की सप्लाई यूपी सहित कई राज्यों में हो रही थी।
