Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

बागपत, मेरठ और उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

बागपत, मेरठ और उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

  • होम
  • लॉगिन
  • रजिस्टर
  • ई-पेपर
  • बागपत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली-एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • ताज़ा
  • राशिफल
  • धर्म-आस्था
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
  • होम
  • लॉगिन
  • रजिस्टर
  • ई-पेपर
  • बागपत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली-एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • ताज़ा
  • राशिफल
  • धर्म-आस्था
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
Close

Search

ताज़ा

बड़ी खबरें

By Subhash Chand
October 20, 2026 6 Min Read
0

➡️लखनऊ: ANTF आगरा यूनिट की बड़ी कार्रवाई। 1 करोड़ की MDMA ड्रग्स बरामद की। MDMA के साथ 2 विदेशी नागरिक गिरफ्तार। घाना का नागरिक पुरुष गिरफ्तार हुआ। उज्बेकिस्तान की महिला की भी गिरफ्तारी। नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में कार्रवाई।

➡️लखनऊ: हत्या के प्रयास के 3 आरोपी गिरफ्तार। 12 अक्टूबर को इमरान मंसूरी पर हुआ था हमला। गोला कुआं रोड पर वारदात को दिया था अंजाम। वलीनगर पुलिया से तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी। तरुण कश्यप, ललित और विष्णु गिरफ्तार। काकोरी पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा।

➡️अलीगढ़: ऑटो चालक बुजुर्ग का हाई वोल्टेज ड्रामा। दारोगा ने ऑटो में शराब पीते टोका था। बुजुर्ग ने दारोगा को मारने की कोशिश की। गांधी पार्क थाना इलाके की घटना।

➡️कन्नौज: ट्रक में घुसी बाइक, किशोर की मौत। हादसे में किशोर की मौत, भाई, पिता घायल। पुलिस ने हंगामा कर रही भीड़ को शांत किया। गुरसहायगंज के मझपुर्वा रोड पर हादसा।

➡️सीतापुर: अवैध असलहे, तलवार लेकर युवक ने बनाई रील। इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र का वायरल वीडियो।

➡️सीतापुर: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत। लखनऊ में इलाज के दौरान युवक की मौत। कार ने युवक की बाइक में मारी थी टक्कर। रामकोट थाना क्षेत्र के लोधौरा गांव में हादसा।

➡️हरिद्वार: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत। हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार। CCTV फुटेज के आधार पर हादसे की जांच। सिडकुल थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा।

➡️गाजियाबाद: मोबाइल चोरी, चेन स्नैचिंग का मामला। पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार। आरोपी राह चलते लोगों से करते थे लूटपाट।

➡️रायबरेली: गंगा नदी में स्नान के दौरान 2 लड़के डूबे। पुरोहित शिवबचन मिश्रा ने बचाई दोनों की जान। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र का मामला।

➡️गाजियाबाद: गाजियाबाद में पुलिस आपके द्वार अभियान। पुलिस कमिश्नर पहुंचे झुग्गी-झोपड़ियों में। बच्चों और उनके परिवारों से किया संवाद।

➡️लखनऊ: ANTF को सफलता, 2 विदेशी तस्कर अरेस्ट। आगरा ANTF ऑपरेशनल यूनिट की कार्रवाई। 920 ग्राम अवैध MDMA ड्रग्स बरामद किया। बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये। घाना, उज्बेकिस्तान की महिला आरोपी अरेस्ट। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास कार्रवाई। एक स्कूटी, 2 मोबाइल और 1,500 रुपये बरामद। विदेशी तस्करों के ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा।

➡️सीतापुर: हाईटेंशन विद्युत लाइन से टकराया डंपर। करंट से चालक झुलसा, डंपर में लगी आग। गंभीर हालत में चालक को भेजा अस्पताल। आग से जलकर डंपर हुआ पूरी तरह बर्बाद। मिट्टी अनलोड करते समय तारों से टकराया। कमलापुर क्षेत्र के ऊंचाखेड़ा कला का मामला।

➡️नोएडा: कार ने मासूम बच्चे को कुचला। हादसे में मासूम बच्चे की मौत। बच्चे की मौत, लोगों का हंगामा। कार चालक पुलिस हिरासत में। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र की घटना।

➡️मुंबई: टीम इंडिया को मिला नया चीफ सिलेक्टर। BCCI ने किया अगरकर के रिप्लेसमेंट का ऐलान। प्रज्ञान ओझा बने नए सेलेक्शन कमिटी के चीफ। रमेश पोवार सेलेक्शन कमिटी के सदस्य बनाए गए। अजीत अगरकर की जगह लेंगे पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा।

➡️हरिद्वार: दशहरा पर्व को लेकर पुलिस का नया ट्रैफिक प्लान। मेला और रावण दहन के दौरान कई मार्गों पर प्रतिबंध। सेक्टर-4 और सेक्टर-1 BHEL में यातायात में बदलाव। जटवाड़ा पुल ज्वालापुर, चमगादड़ टापू ट्रैफिक प्रतिबंधित। श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था।

➡️रायबरेली: ई-रिक्शा में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर। हादसे में एक बच्चे की मौत, 6 घायल। घायलों को इलाज के लिए CHC पहुंचाया। लालगंज के बन्नामऊ के पास की घटना।

➡️नोएडा: नोएडा पुलिस ने गुम 108 स्मार्टफोन बरामद किए। मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 25 लाख रुपये। मिशन शक्ति 6.0 और मिशन सहयोग के तहत कार्रवाई। सर्विलांस सेल और CEIR पोर्टल की मदद से सफलता। नोएडा जोन के विभिन्न थानों में दर्ज थीं गुमशुदगी।

➡️गोंडा: राजस्व विभाग में तैनात लेखपाल का वीडियो वायरल। अपने ही बड़े भाई से गाली-गलौज का वीडियो वायरल। बड़े भाई ने एक नहीं, दो-दो बार थाने जाकर दी तहरीर। राजस्व विभाग में लेखपाल भाई से जान बचाने की गुहार। मृतक आश्रित कोटे से लेखपाल बने स्वामीनाथ शुक्ला। बड़े भाई उमाशंकर से स्वामीनाथ का जमीन विवाद। मोतीगंज थाने की पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच। मोतीगंज थाना क्षेत्र के दिनारा बनकटा गांव की घटना।

➡️मुजफ्फरनगर: रावण दहन के साथ होगा कॉकरोच का दहन। रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के साथ कॉकरोच का पुतला। रामलीला कमेटी हर वर्ष लगाती है एक एक्स्ट्रा पुतला। पिछले वर्षों में आतंकवाद, भ्रष्टाचार-कोरोना का पुतला दहन। कॉकरोच पर देश में अस्थिरता फैलाने का लगाया आरोप। पुलिस अधिकारी कर रहे रावण दहन स्थलों का निरीक्षण।

➡️बहराइच: प्रतिमा विसर्जन में DJ पर रोक, भड़के लोग। सड़क पर ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन शुरू किया। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को भी ग्रामीणों ने रोका। मौके पर SDM पयागपुर, CO पयागपुर पहुंचे। मौके पर भाजपा MLA सुभाष त्रिपाठी भी पहुंचे। प्रशासन ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुटा। पुलिस ने बड़े साउंड सिस्टम पर लगाई थी रोक। बहराइच थाना पयागपुर इलाके का पूरा मामला।

➡️बरेली: 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप। बच्ची को पैसे देने के बहाने ले गया आरोपी। आरोपी की पहचान साबिर के रूप में बताई गई। बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। आरोपी पर छेड़छाड़ की धाराओं में भी कार्रवाई। आरोपी पर पहले भी बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोप। घटना के बाद आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी। बरेली के शाही थाना क्षेत्र का मामला।

➡️मेरठ: 4 चोर गिरफ्तार, चोरी की 10 बाइक बरामद। मेरठ और आसपास के जिलों से चुराते थे बाइक। आर्मी क्षेत्र के खंडहरों में छुपाते थे चोरी के वाहन। स्पेयर पार्ट और बाइकों को बेचा करते थे आरोपी। थाना सदर बाजार और स्वाट टीम को सफलता।

➡️ग्रेटर नोएडा: 92 लाख रुपये का MDMA ड्रग्स बरामद। MDMA ड्रग्स बरामद, 2 को किया गिरफ्तार। थाना नॉलेज पार्क, ANTF आगरा जोन की कार्रवाई। मेट्रो स्टेशन नॉलेज पार्क-2 के पास से गिरफ्तार। एक विदेशी युवक, युवती गिरफ्तार, तीसरा फरार। 920 ग्राम MDMA सिंथेटिक ड्रग्स बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 92 लाख। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्कूटी कब्जे में ली। ‘कलिस्टो’ नाम का व्यक्ति तैयार कराता था- पुलिस। ड्रग्स दिल्ली-NCR और नोएडा में बिकवाता था- पुलिस। पुलिस अब कलिस्टो की गिरफ्तारी के प्रयास में।

➡️फतेहपुर: गांजा तस्करी में वांछित आरोपी अरेस्ट। 1 किलो 898 ग्राम अवैध गांजा बरामद। कार, मोबाइल फोन और नगदी बरामद। पहले तीन आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार। राधानगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

➡️फिरोजाबाद: रामलीला मैदान बना जंग का अखाड़ा। लोगों की सफाई कर्मचारियों से कहासुनी। सफाई कर्मियों ने लोगों को दौड़ाकर पीटा। रामलीला मंचन के पहले मारपीट का वीडियो। थाना उत्तर इलाके के रामलीला मैदान का मामला।

➡️कानपुर: अंकित कनौजिया के घर से पुलिस का पहरा हटा। वकीलों के विरोध के बाद पुलिस ने हटाई फोर्स। अंकित कनौजिया के परिजनों ने लगाए आरोप। 4-5 दिनों से घर घेरे होने का परिजनों का दावा। पानी का कनेक्शन काटने का भी लगाया आरोप। यूपी कांग्रेस विधि एवं मानवाधिकार विभाग सक्रिय। आसिफ रिजवी के नेतृत्व में CP कार्यालय पहुंचे वकील।

➡️कानपुर: घाटमपुर में 36 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन। तालाब से बुजुर्ग के शव को निकाला गया। नशे की हालत में तालाब में कूदा था बुजुर्ग।

➡️दिल्ली: JNU भूख हड़ताल पर कुलपति प्रो. शांतिश्री डी. का बयान। छात्रों को दिन में दो बार मेडिकल सहायता का दावा। छात्रों से बातचीत के लिए प्रशासन ने बनाई थी समिति। 9 और 14 अक्टूबर को प्रशासन और छात्रों के बीच बैठक। निष्कासित छात्रों को चिकित्सा सहायता देने की बात कही। नियमों के उल्लंघन का JNU प्रशासन ने लगाया आरोप।

➡️सहारनपुर: बिहारीगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन। स्टोन क्रेशर चोरी कांड का पर्दाफाश। चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार। 4 किलो 800 ग्राम तांबे का तार बरामद। चोरी में इस्तेमाल ई-रिक्शा भी बरामद।

➡️सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर में पटाखों में जोरदार विस्फोट। उसका बाजार के अशोक नगर, महुआ में धमाका। भैंस का पैर पड़ते ही पटाखों में तेज विस्फोट। पटाखा बनाने में इस्तेमाल बारूद, सामान बरामद। अवैध पटाखा निर्माण के आरोपों की जांच जारी।

➡️दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर मिली संदिग्ध वस्तु। CISF ने संदिग्ध वस्तु के साथ यात्री को पकड़ा। कपड़ों में छिपा मिला अज्ञात अर्ध-ठोस पदार्थ। बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान बैग में दिखी संदिग्ध वस्तु। जांच के बाद यात्री ने भागने की कोशिश की। CISF जवानों ने एग्जिट गेट के पास यात्री को पकड़ा। यात्री ने खुद को कुआलालंपुर में रहने वाला NRI बताया। संदिग्ध पदार्थ की पहचान और मामले की जांच जारी।

Tags:

आगरालखनऊ
Author

Subhash Chand

Follow Me
Other Articles
Previous

केशरी दर्पण (Keshari Darpan) 19 to 25 October 2026 ( PDF )

Next

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त करना हत्या के समान है

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • NEET, JEE, CUET परीक्षा में बनें ऑब्ज़र्वर: NTA दे रहा ₹4,000 प्रतिदिन, रिटायर्ड अफ़सर-पूर्व सैनिक-शिक्षक 6 दिसंबर तक करें आवेदन
  • अंडर-19 एशिया कप: भारत चैंपियन, फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर 1 विकेट से हराया; मोहित उल्वा बने हीरो
  • समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और बाहुबलियों के मुद्दे पर राज्य की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। एचटी लीडरशिप समिट (HT Leadership Summit) में बोलते हुए अखिलेश ने यूपी के बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) को ‘सबसे बड़ा माफिया’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी के टॉप माफियाओं के नाम कोई नहीं पढ़ता और न ही उन पर कोई चर्चा करता है।
  • बाल गृह में संरक्षित बच्चों की शिकायत पर प्रशासन ने की कार्रवाई, केयरटेकर पर मुकदमा दर्ज
  • राजस्व एवं विकास कार्यों में जनपद बागपत ने प्रदेश में प्राप्त की छठी रैंक, जिलाधिकारी ने टीम को दी बधाई

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • November 2026
  • October 2026

Categories

  • अन्य
  • ई-पेपर
  • उत्तर प्रदेश
  • क्रिकेट
  • ताज़ा
  • दिल्ली-एनसीआर
  • दुनिया
  • धर्म-आस्था
  • बागपत
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme
केशरी दर्पण ऐपफ्री ऐप इंस्टॉल करें – ताज़ा खबरें एक टैप में
🔔
नई खबर की सूचना पाएँखबर छपते ही आपके फ़ोन पर नोटिफ़िकेशन
केशरी दर्पण पर अपने इलाके की खबर भेजने के लिए लॉगिन करें।
🔑लॉगिन करके खबर लिखें 📝नया खाता बनाएँ (लेखक)