बड़ौत (बागपत), मई 2016। बड़ौत कस्बे के बिल्कुल बीचों-बीच लगने वाली मंडी से होने वाली जाम और अव्यवस्था की समस्या को लेकर पूर्व सैनिक एवं समाजसेवी सुभाष चंद कश्यप ने धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल शुरू की।
शुरुआत में वे अकेले धरने पर बैठे, लेकिन जल्द ही गौरव देव शर्मा, आकाशदीप सहित कस्बे के अनेक लोग, सामाजिक संगठन और स्थानीय मीडिया समर्थन में जुड़ते गए। विभिन्न संगठनों ने ज्ञापन देकर आंदोलन का समर्थन किया।
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 14 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
तीन-चार दिन में मिली सफलता
धरने के तीसरे-चौथे दिन ही प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम बड़ौत ने धरनास्थल पर पहुंचकर समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया, मांगें मानी गईं और भूख हड़ताल समाप्त कराई गई। भूख हड़ताल के कारण सुभाष चंद कश्यप को अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा।
सुभाष चंद कश्यप ने आंदोलन में सहयोग करने वाले सभी साथियों, पत्रकारों और कस्बावासियों का आभार जताया।
