Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

बागपत, मेरठ और उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

बागपत, मेरठ और उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

  • होम
  • लॉगिन
  • रजिस्टर
  • ई-पेपर
  • बागपत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली-एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • ताज़ा
  • राशिफल
  • धर्म-आस्था
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
  • होम
  • लॉगिन
  • रजिस्टर
  • ई-पेपर
  • बागपत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली-एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • ताज़ा
  • राशिफल
  • धर्म-आस्था
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
Close

Search

बागपत

बहनों के नाम 15 बीघा जमीन और मकान… तो भाइयों में क्यों मचा घमासान? पंचायत के फैसले ने बढ़ाया विवाद!

By Subhash Chand
November 12, 2026 2 Min Read
0

पहले एक बेटी के नाम वसीयत, फिर दूसरी के नाम गिफ्ट डीड, संपत्ति को लेकर परिवार आमने-सामने

पंचायत का बड़ा फैसला—न गांव में बिकेगी जमीन और न बाहरी व्यक्ति खरीद सकेगा

बागपत। पिता की संपत्ति बेटियों के नाम होने से परिवार में विवाद गहरा गया है। 15 बीघा कृषि भूमि, 700 गज का मकान और 700 गज के घेर की गिफ्ट डीड को लेकर भाइयों की नाराजगी के बीच मामला अब गांव की पंचायत तक पहुंच गया है। पहले एक बेटी के नाम वसीयत और फिर दूसरी बेटी के नाम गिफ्ट डीड किए जाने से परिवार में तनाव बढ़ गया है। गुरुवार को हुई पंचायत में ऐसा फैसला लिया गया, जिसके बाद अब मामला 84 चौधरी और खाप पंचायत तक पहुंचने जा रहा है।

मामला फतेहपुर पुट्ठी गांव का है। जानकारी के अनुसार बलजोर सिंह की तीन बेटियां ममता, कुलदीप और गुड्डी हैं, जबकि दो बेटे साहब सिंह और सुधीर उर्फ गुड्डू हैं। साहब सिंह दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं, जबकि सुधीर डीटीसी में नौकरी करते हैं। ममता बड़ौत में रहती हैं और वर्तमान में माता-पिता भी उनके साथ रह रहे हैं।

बताया गया है कि बलजोर सिंह ने फरवरी 2024 में अपनी संपत्ति की वसीयत बेटी कुलदीप के नाम की थी। इसके बाद 24 फरवरी 2026 को उन्होंने 15 बीघा कृषि भूमि, 700 गज का मकान और 700 गज का घेर बेटी ममता के नाम गिफ्ट डीड कर दिया। इसी को लेकर भाइयों की नाराजगी और पारिवारिक विवाद गहरा गया।

इस मामले को सुलझाने के लिए पहले भी कई बार पंचायत हो चुकी हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। गुरुवार को थाम्बेदारों की पंचायत में दोनों पक्षों की बात सुनी गई। इसके बाद सर्वसम्मति से एक समिति गठित की गई, जो 84 चौधरी से मुलाकात कर पूरे प्रकरण से अवगत कराएगी। इसके बाद खाप पंचायत बुलाकर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

पंचायत का फैसला बना चर्चा का विषय

पंचायत में निर्णय लिया गया कि विवादित संपत्ति को गांव का कोई भी व्यक्ति नहीं खरीदेगा और न ही किसी बाहरी व्यक्ति को खरीदने दिया जाएगा। जब तक खाप स्तर पर मामले का निस्तारण नहीं होता, तब तक संपत्ति की खरीद-फरोख्त नहीं होने देने की बात कही गई।

पंचायत की अध्यक्षता यशपाल सिंह ने की, जबकि संचालन अलबेल सिंह ने किया। इस दौरान रत्न सिंह, देवेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, महेशपाल सिंह, मधु, मंजू प्रधान, लोकेंद्र, बबलू, राजन और ऋषिपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags:

बागपत
Author

Subhash Chand

Follow Me
Other Articles
Previous

ब्रेकिंग

केशरी दर्पण (साप्ताहिक): विज्ञापन दर कार्ड, 1 नवंबर 2026 से लागू
Next

केशरी दर्पण (साप्ताहिक): विज्ञापन दर कार्ड, 1 नवंबर 2026 से लागू

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • NEET, JEE, CUET परीक्षा में बनें ऑब्ज़र्वर: NTA दे रहा ₹4,000 प्रतिदिन, रिटायर्ड अफ़सर-पूर्व सैनिक-शिक्षक 6 दिसंबर तक करें आवेदन
  • अंडर-19 एशिया कप: भारत चैंपियन, फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर 1 विकेट से हराया; मोहित उल्वा बने हीरो
  • समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और बाहुबलियों के मुद्दे पर राज्य की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। एचटी लीडरशिप समिट (HT Leadership Summit) में बोलते हुए अखिलेश ने यूपी के बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) को ‘सबसे बड़ा माफिया’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी के टॉप माफियाओं के नाम कोई नहीं पढ़ता और न ही उन पर कोई चर्चा करता है।
  • बाल गृह में संरक्षित बच्चों की शिकायत पर प्रशासन ने की कार्रवाई, केयरटेकर पर मुकदमा दर्ज
  • राजस्व एवं विकास कार्यों में जनपद बागपत ने प्रदेश में प्राप्त की छठी रैंक, जिलाधिकारी ने टीम को दी बधाई

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • November 2026
  • October 2026

Categories

  • अन्य
  • ई-पेपर
  • उत्तर प्रदेश
  • क्रिकेट
  • ताज़ा
  • दिल्ली-एनसीआर
  • दुनिया
  • धर्म-आस्था
  • बागपत
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme
केशरी दर्पण ऐपफ्री ऐप इंस्टॉल करें – ताज़ा खबरें एक टैप में
🔔
नई खबर की सूचना पाएँखबर छपते ही आपके फ़ोन पर नोटिफ़िकेशन
केशरी दर्पण पर अपने इलाके की खबर भेजने के लिए लॉगिन करें।
🔑लॉगिन करके खबर लिखें 📝नया खाता बनाएँ (लेखक)