बागपत एसपी कार्यालय के सामने जर्जर सड़क को लेकर पूर्व सांसद प्रत्याशी समाजसेवी सुभाष चंद कश्यप
बागपत। KAL DINAK 22 nOVEMBER 2026 KO बागपत एसपी कार्यालय के सामने जर्जर सड़क को लेकर पूर्व सांसद प्रत्याशी समाजसेवी सुभाष चंद कश्यप ने धरना-प्रदर्शन कर नगर पालिका के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने सड़क निर्माण नहीं होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि 31 दिसंबर 2026 तक नगर पालिका इस सड़क का निर्माण नहीं कराती है तो वह अपनी पेंशन के पैसों से सड़क बनवाएंगे।
रविवार को समाजसेवी सुभाष चंद कश्यप एसपी कार्यालय के सामने पहुंचे और करीब 100 मीटर लंबे मार्ग का निर्माण कराने की मांग को लेकर धरना दिया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका बागपत की ओर से एसपी कार्यालय के सामने की सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। आखिर इसके पीछे क्या वजह है, यह किसी को समझ नहीं आ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या एसपी कार्यालय जनता के काम नहीं करता या पुलिस अधीक्षक नगर पालिका के काम नहीं करते हैं।
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 16 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
समाजसेवी सुभाष चंद कश्यप ने कहा कि पुलिस अधीक्षक बागपत आम जनता की समस्याओं को सुनते हैं और लोगों के काम करते हैं। इसके बावजूद उनके कार्यालय के सामने की सड़क का निर्माण नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सड़क के आसपास के अन्य रास्ते पिछले दो दशकों में कई बार बन चुके हैं, लेकिन करीब 100 मीटर का यह मार्ग अब तक निर्माण की बाट जोह रहा है।उन्होंने नगर पालिका से मांग की कि सभी बाधाओं को दूर कर 31 दिसंबर 2026 तक सड़क का निर्माण पूरा कराया जाए। सुभाष चंद कश्यप ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय तक सड़क नहीं बनी तो एक जनवरी 2027 को वह अपनी पेंशन की रकम से इस सड़क का निर्माण कराएंगे।
समाजसेवी ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी अधिकारी का विरोध करना नहीं, बल्कि जनहित से जुड़ी इस समस्या का समाधान कराना है। अब देखना होगा कि नगर पालिका निर्धारित समय सीमा के भीतर सड़क का निर्माण कराती है या पूर्व सांसद प्रत्याशी को अपनी पेंशन के पैसों से सड़क बनवाने की पहल करनी पड़ेगी। समाजसेवी समाजसेवी समाजसेवी समाजसेवी समाजसेवी समाजसेवी समाजसेवी समाजसेवी समाजसेवी

