आज का पंचांग और राशिफल
🔅दिनांक = 19 – नवबंर- 2026
🔅दिन = गुरुवार
🔅संवत् = 2083
🔅मास = कार्तिक मास
🔅पक्ष = शुक्ल पक्ष
🔅तिथि= नवमी तिथि आज सुबह 07 : 06 तक उसके बाद दशमी तिथि रहेगी
आज का राहूकाल:- दोपहर 01 : 30 से 03 : 00 तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 14 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
दैनिक राशिफल –_
—-_———–
मेष (Aries) – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी बातों से सहमत नहीं होंगे, इसलिए सोच-समझकर अपनी राय रखें। प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने के लिए युवाओं के पास विवाह का प्रस्ताव रखने का अच्छा समय है। सेहत का भी पूरा ध्यान रखें।
वृषभ (Taurus) – ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
अगर आप किसी के साथ मिलकर व्यापार कर रहे हैं, तो पैसों के लेन-देन में साफ-साफ बात करें। अपने जरूरी कागजात और प्रॉपर्टी के दस्तावेज संभालकर रखें। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।
मिथुन (Gemini) – क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज आपकी रचनात्मकता और नए विचार सामने आएंगे। बच्चों के लिए उपहार खरीदने पर पैसे खर्च हो सकते हैं। घर में आपकी बातों को महत्व मिलेगा और आप पुरानी अच्छी यादों में खो सकते हैं
कर्क (Cancer) – हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कामकाज में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नए काम की योजना बनाने के लिए दिन अच्छा है। हालांकि, कहीं भी पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह जांच जरूर कर लें।
सिंह (Leo) – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अपने सिद्धांतों से समझौता न करें। रात में लंबी यात्रा करने से बचें और शरीर को पर्याप्त आराम दें।
कन्या (Virgo) – टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
आप अपनी समझदारी से कामकाज की परेशानियों को दूर कर लेंगे। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर होंगे और आपसी प्यार बढ़ेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
तुला (Libra) – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
अपने लक्ष्य को पाने के लिए आप पूरी मेहनत करेंगे। विदेश से जुड़े कामों में धन लाभ हो सकता है। अपने खान-पान का ध्यान रखें, नहीं तो पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक (Scorpio) – तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है, इसलिए गुस्सा करने से बचें। बेवजह की बहस में न पड़ें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद न रखें।
धनु (Sagittarius) – ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
समाज या कामकाज में कुछ लोग आपके खिलाफ काम कर सकते हैं। अपने पार्टनर पर भरोसा रखें और रिश्तों में शक न आने दें। आज ज्योतिष और रहस्यमयी विषयों में आपकी रुचि बढ़ सकती है।
मकर (Capricorn) – भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
सरकारी नौकरी करने वालों पर काम का दबाव बढ़ सकता है। संतान की सफलता से आपको खुशी मिलेगी। व्यापार में भी कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।
कुंभ (Aquarius) – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
छात्र पढ़ाई के साथ कमाई के नए रास्ते तलाश सकते हैं। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और वैवाहिक जीवन में प्यार और मधुरता बनी रहेगी।
मीन (Pisces) – दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
नया कारोबार या स्टार्टअप शुरू करने के लिए समय अच्छा है। दूसरों से बात करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अपने व्यवहार में थोड़ा लचीलापन रखें।
