Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

बागपत, मेरठ और उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

बागपत, मेरठ और उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

  • होम
  • लॉगिन
  • रजिस्टर
  • ई-पेपर
  • बागपत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली-एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • ताज़ा
  • राशिफल
  • धर्म-आस्था
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
  • होम
  • लॉगिन
  • रजिस्टर
  • ई-पेपर
  • बागपत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली-एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • ताज़ा
  • राशिफल
  • धर्म-आस्था
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
Close

Search

धर्म-आस्था

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

By Subhash Chand
November 9, 2026 5 Min Read
0

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग

 *📝आज 09 नवम्बर 2026*
             *सोमवार*

🇮🇳शक सम्वत- 1948
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2083
🇮🇳मास- कार्तिक
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- अमावस्या – 12:33 तक
🗒पश्चात्- प्रतिपदा
🌠नक्षत्र- स्वाति – 07:24 तक
🌠पश्चात्- विशाखा
💫करण- नाग- 12:33 तक
💫पश्चात्- किन्स्तुघ्ना
✨योग- सौभाग्य – 26:56 तक
✨पश्चात्- शोभन
🌅सूर्योदय- 06:38
🌄सूर्यास्त- 17:30
🌙चन्द्रोदय- नहीं
🌛चन्द्रराशि- तुला – 26:48 तक
🌛पश्चात्- वृश्चिक
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
💡अभिजित- 11:43 से 12:26
🤖राहुकाल- 08:00 से 09:21
🎑ऋतु- हेमन्त
⏳दिशाशूल- पूर्व

9 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1236 – मुग़ल शासक रुकनुद्दीन फिरोज शाह की हत्या की गई।
1580 – स्पेन की सेना ने आयरलैंड पर हमला किया और अन्दर घुसी।
1729 – ब्रिटेन, फ़्राँस और स्पेन ने सेवाइल की सन्धि पर हस्ताक्षर कर दो वर्षों से चल रहे आंग्ल-स्पेनी युद्ध को समाप्त किया। (स्पेन के सेविल नगर में इसी नाम से एक समझौता हुआ। इस समझौते में फ़्रांस वचनबद्ध हुआ है कि हर युद्ध में वह स्पेन का साथ देगा।)
1794 – तत्कालीन सोवियत संघ की रुसी सेनाओं ने पोलैंड की राजधानी वारसा पर कब्जा किया।
1799 – सरकार के विरुद्ध तख्तापलट का नेतृत्व करने के बाद नेपोलियन बोर्नापार्ट ने स्वयं को फ्रांस का तानाशाह घोषित किया।
1857 – अटलांटिक मासिक पत्रिका की पहले प्रति प्रकाशित की गयी।
1887 – अमेरिका को पर्ल हार्बर हवाई के अधिकार मिले।
1905 – अल्बर्टा, कनाडा के प्रांत में इसका पहला आम चुनाव हुआ।
1917 – बोल्शेविक रूस की अस्थायी सरकार में जोसेफ स्टेलिन का प्रवेश।
1918 – जर्मनी एवं बोल्शेविक रूस के बीच ब्रेस्ट-लितोस्क की संधि ; येरुशलम पर ब्रिटेन का अधिकार ;एकेटरिंगबर्ग में जार, जारीना एवं उनके बच्चों को फाँसी ; जर्मन क्रांति; सम्राट विलियम द्वितीय द्वारा देश-त्याग; जर्मन गणतंत्र की उद्घोषणा।
1937 – जापानी सेना ने चीन के शंघाई शहर पर कब्जा किया।
1949 – कोस्टारिका में संविधान को अंगीकार किया गया।
1953 – कंबोडिया को फ्रांस से आजादी मिली।
1963 – जापान की मीके कोयला खदानों में हुए विस्फोट से 458 लोग मारे गए।
1967 – अमेरिका ने केप कैनेडी, फ्लोरिडा से सैटर्न 5 रॉकेट के साथ मानवरहित अंतरिक्षयान अपोलो 4 का प्रक्षेपण किया।
1985 – ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना जब अमरीका पहुँचे तो उनका जबरदस्त स्वागत किया गया।
1985 – एंटोली कारपोव को हरा कर सोवियत रूस के 22 वर्षीय गैरी कास्पारोव दुनिया के सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैम्पियन बने।
1989 – बर्लिन दीवार जिसने इस नगर को दो भागों में विभाजित कर रखा था 28 वर्षों बाद गिरा दी गई।
1991 – दक्षिण अफ्रीका ने रंगभेद पर वैश्विक बायकॉट के 21 साल बाद वापसी करते हुए पहली बार कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेला। इसे भारत ने तीन विकेट से जीता।
1994 – रासायनिक तत्व डार्मस्टेडटियम का खोज की गई।
2000 – उत्तराखण्ड उत्तर प्रदेश से अलग होकर भारत गणराज्य के 27 वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया ।
2001 – एलाएंस की सेना मजार-ए-शरीफ़ में घुसी।
2005 – फ़्रांस में आपातकाल घोषित। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने स्पष्ट किया कि ईराक में बहुराष्ट्रीय फ़ौजें 2006 तक बनी रहेंगी।
2005 – जॉर्डन के तीन होटलों पर हुए आत्मघाती हमले में 60 से ज्यादा लोग मारे गए।
2008 – जम्मू-कश्मीर आवामी लीग नेशनल कांफ्रेंस ने विधान सभा चुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
2014 – अफ्रीका के शीर्ष कारोबारी नेताओं ने इबोला से निपटने के लिए आपात कोष स्थापित किया।
2016 – देश में भारतीय मुद्रा 500 एवं 1000 के नोट बंद किए गए (घोषणा 8 नवम्बर 2016 को हुई थी)। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2019 – उच्चतम न्यायालय ने सर्वसम्‍मत फैसले में मंदिर निर्माण के लिए विवादित भूमि केन्‍द्र द्वारा गठित किए जाने वाले एक ट्रस्‍ट को सौंपने का आदेश दिया।
2019 – मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ की पार्टी को आम चुनावों में पूर्ण बहुमत मिला।
2019 – बाल संगम उत्सव के 11वें संस्करण का आगाज़ नई दिल्ली में हुआ ( 9 से 12 नवम्बर, 2019)।
2020 – आर्मीनिया में मिसाइल हमले में रूस का हेलिकॉप्टर MI-24 क्रैश, दो लोगों की मौत, एक घायल।
2020 – नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी द्वारा महात्मा गांधी पर एक विशेष संकलन ‘मैले बुझेको गांधी’ (महात्मा गांधी के बारे में मेरी समझ) जारी किया गया।
2021 – फ्रांस के सहयोग से भारत में ही प्रोजेक्ट-75 के तहत बनायी जा रही स्कोर्पिन सीरीज की चौथी पनडुब्बी ‘आईएनएस वेला’ नौसेना को सौंपी गयी।
2022 – दिल्‍ली-एनसीआर समेत पूरे उत्‍तर भारत में 1.57 बजे भूकंप (तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 6.3 का) आया।
2022 – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में न्यायमूर्ति धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ को भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में शपथ दिलाई।
2023 – “जल के लिए महिलाएं, महिलाओं के लिए जल”- जल दिवाली अभियान शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ।
2024 – डाक विभाग ने वडतालधाम द्विशताब्दी महोत्सव पर स्मारक डाक टिकट जारी किया।
2025 – मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में असम कैबिनेट ने ‘असम बहुविवाह निषेध विधेयक, 2025’ को अपनी मंजूरी दी।

9 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

1818 – इवान तुर्गेन्येव (ईवान टोरगीनोफ़) रूसी कवि और लेखक थे।
1877 – मुहम्मद इक़बाल मसऊदी अविभाजित भारत के प्रसिद्ध कवि, नेता और दार्शनिक थे।
1889 – इन्द्र विद्यावाचस्पति , कुशल पत्रकार, गंभीर विचारक, एवं इतिहासवेत्ता थे(08 नवम्बर का भी वर्णन)।
1904 – पंचानन माहेश्वरी – भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी।
1914 – हेडविग ईवा मारिया किसलर – एक ऑस्ट्रियाई मूल की अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री और आविष्कारक थीं।
1931 – लक्ष्मी मल्ल सिंघवी – जानेमाने भारतीय कवि, लेखक, भाषाविद, संविधान विशेषज्ञ और प्रसिद्ध न्यायविद थे।
1934 – अमेरिका के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री और विज्ञान लेखक कार्ल सागान का जन्म हुआ।
1936 – सुदामा पांडेय ‘धूमिल’ – प्रसिद्ध हिन्दी कवि।
1951 – तारिक अली खान एक पूर्व भारतीय फिल्म अभिनेता।
1957 – उदय यू ललित भारत के मुख्य न्यायाधीश 2022।
1980 – पायल रोहतगी, फ़िल्म अभिनेत्री।
1985 – प्रज्ञा पांड्या शाह – एक भारतीय अभिनेत्री, आवाज-डबिंग अभिनेत्री और प्रशिक्षित शास्त्रीय गायक।

9 नवंबर को हुए निधन

1941 – गंगानाथ झा – संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित, जिन्होंने हिन्दी, अंग्रेज़ी और मैथिली भाषा में दार्शनिक विषयों पर उच्च कोटि के मौलिक ग्रन्थों की रचना की।
1953 – मास्टर गुलाम हैदर, एक जाने-माने संगीतकार थे।
1960 – भारत के पहले वायु सेना प्रमुख सुब्रतो मुखर्जी का निधन हुआ।
1962 – धोंडो केशव कर्वे – भारत का सबसे बड़ा समाज सुधारक और उद्धारक।
1970 – मौजुदा फ़्राँसीसी गणराज्य के जनक फ़्रैंच राजनेता चार्ल्स डि गॉल की मृत्यु।
1978 – के. पी. केशव मेनन – मालाबार के प्रमुख कांग्रेसी नेता तथा समाज सुधारक थे।
1980 – पूरन चन्द जोशी – स्वाधीनता सेनानी।
2003 – पुष्पलता दास – एक उत्तर-पूर्वी भारतीय राज्य असम एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, गांधीवादी और विधायक थी।
2005 – के. आर. नारायणन – भारतीय गणराज्य के दसवें निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में जाने जाते हैं।
2009 – गुलाम हसन सोफ़ी – गायक।
2011 – हरगोविन्द खुराना – भारतीय जैव रसायनज्ञ, शरीर विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा के ‘नोबेल पुरस्कार’ से सम्मानित।
2020 – फादर वलिस के नाम से मशहूर कार्लोस गोंजालेज वलिस एस.जे. एक स्पेनिश-भारतीय जेसुइट पुजारी और लेखक थे।
2021 – कोनेरू रामकृष्ण राव – प्रख्यात शिक्षाविद्, शिक्षक , भारतीय दार्शनिक व GITAM (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के चांसलर भी रहे।
2022 – ब्राज़ीलियाई बोसा नोवा और ट्रॉपिकेलिया गायिका गैल कोस्टा (77) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी लोक गायिका – गीतकार और यूकुलेले वादक एला जेनकिंस (100) का निधन हुआ।
2025 – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त असम के इस प्रसिद्ध सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी प्रो. दिलीप कुमार चौधरी (78) का निधन हुआ।

9 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

🌟 अन्नकूट / गोवर्धन पूजा (देशाचार से , कल भी)।
🌟 श्री के. आर. नारायणन स्मृति दिवस।
🌟 श्री हरगोविन्द खुराना स्मृति दिवस।
🌟 श्री पंचानन माहेश्वरी जयन्ती।
🌟 राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस / साक्षरता / कानूनी सेवा दिवस।
🌟 विश्व उर्दू दिवस (अल्लामा मोहम्मद इकबाल जयन्ती)।
🌟 उत्तराखंड / उतरांचल राज्य गठन / स्थापना दिवस (26वाँ)।

Author

Subhash Chand

Follow Me
Other Articles
Previous

🍃Arogya🍃जोड़ो का दर्द—————अखरोट की जड़ की छाल व विजयसार को पाउडर बनाकर तिल के तेल मे भुन कर फिर गर्म महुआ के तेल मे गाढा-गाढ़ा लेप मे दसवां भाग चुना मिलाकर रीड की पूरी हड्डी के शुरू अंत और मध्य मे मात्र 2-2 इंच मे लगा कर कोटन लगा टेप लगाकर छोड़ दे इससे आपके खून का बहाव सुरु हो जायेगा

Next

सुबह 8 बजे की बड़ी खबरें

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • NEET, JEE, CUET परीक्षा में बनें ऑब्ज़र्वर: NTA दे रहा ₹4,000 प्रतिदिन, रिटायर्ड अफ़सर-पूर्व सैनिक-शिक्षक 6 दिसंबर तक करें आवेदन
  • अंडर-19 एशिया कप: भारत चैंपियन, फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर 1 विकेट से हराया; मोहित उल्वा बने हीरो
  • समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और बाहुबलियों के मुद्दे पर राज्य की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। एचटी लीडरशिप समिट (HT Leadership Summit) में बोलते हुए अखिलेश ने यूपी के बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) को ‘सबसे बड़ा माफिया’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी के टॉप माफियाओं के नाम कोई नहीं पढ़ता और न ही उन पर कोई चर्चा करता है।
  • बाल गृह में संरक्षित बच्चों की शिकायत पर प्रशासन ने की कार्रवाई, केयरटेकर पर मुकदमा दर्ज
  • राजस्व एवं विकास कार्यों में जनपद बागपत ने प्रदेश में प्राप्त की छठी रैंक, जिलाधिकारी ने टीम को दी बधाई

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • November 2026
  • October 2026

Categories

  • अन्य
  • ई-पेपर
  • उत्तर प्रदेश
  • क्रिकेट
  • ताज़ा
  • दिल्ली-एनसीआर
  • दुनिया
  • धर्म-आस्था
  • बागपत
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme
केशरी दर्पण ऐपफ्री ऐप इंस्टॉल करें – ताज़ा खबरें एक टैप में
🔔
नई खबर की सूचना पाएँखबर छपते ही आपके फ़ोन पर नोटिफ़िकेशन
केशरी दर्पण पर अपने इलाके की खबर भेजने के लिए लॉगिन करें।
🔑लॉगिन करके खबर लिखें 📝नया खाता बनाएँ (लेखक)