Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
Close

Search

अन्य

आज का राशिफल11 नवम्बर 2026, बुधवार

By Subhash Chand
November 11, 2026 4 Min Read
0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन मंगलमय होगा। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों के प्रति आप मेहनत कर रहे थे, आज उनके शुभ परिणाम उम्मीद से ज्यादा प्राप्त होंगे। नजदीकी रिश्तेदारों के घर जाने का आमंत्रण मिल सकता है। आपसी मेलजोल से समय अच्छा व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। थकावट रहेगी व हल्की चिंता सताएगी। मन अनमना सा रह सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आप मन की सुनेंगे और लाभान्वित भी होंगे । व्यवसाय संबंधी कोई भी डील फाइनल करते समय समझदारी और सूझबूझ से काम लेते हुए लाभ प्राप्त करेंगे । कुछ नए आर्डर व अनुबंध भी मिलने की संभावना है। लाभ के स्रोत बढ़ने के योग बने हुए हैं। इसलिए भरपूर मेहनत करें। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन अनुकूल होगा।
आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सुलझ सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। बच्चों की समस्याओं को सुचारू रूप से सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। तथा आप अच्छे अभिभावक भी साबित होंगे। जीवनसाथी की सलाह सर्वोत्तम होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। फिर भी व्यवसाय संबंधी कार्यों में नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। तथा अनैतिक कार्यों में भी किसी भी प्रकार की रुचि ना लें। परिवार कुटुम्ब के साथ समय बिताएँ मानसिक सन्तुष्टि होगी । नौकरी पेशा लोग अपने काम से मतलब रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भाग्य और मेहनत दोनों ही अनुकूल रहेंगे। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का मान सम्मान संबंधित ध्यान रखना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना उन्हें खुश व स्वस्थ तथा आपको आत्मिक खुश रखेगा। उनकी मदद से चल रहा कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही से चहल-पहल रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज रोजगार के लिए शुभ योग हैं । आध्यात्म में रूचि बनेगी । परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है । मनोरंजन के लिए समय मिलेगा । नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए स्थान परिवर्तन के ऑर्डर आ सकते हैं। विद्यार्थियों की रूचि पढाई करने में बनेगी। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन करने में भी व्यतीत करें। इससे आपको अपने काफी उलझी हुई व्यक्तिगत चीजों को व्यवस्थित करने में आसानी होगी। साथ ही अभी तक लग रहे असंभव कार्य को भी संभव करने संबंधी रूपरेखा बनेगी। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सन्तुष्टि करने वाला होगा। ऊर्जा का विकास होगा ।किसी भी काम को दूसरे के साथ मिलकर करने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। बाहरी गतिविधियों पर ध्यान देने की अपेक्षा अपने कार्यस्थल पर ही समय व्यतीत करें। कार्य संबंधी सभी नकारात्मक और सकारात्मक पहलुओं पर विचार करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज किसी भी कार्य को शुरू करने के लिए दिन शुभ रहेगा। आपके सितारे तथा भाग्य आपके लिए शुभ अवसर का निर्माण कर रहे हैं। इन अवसरों का भरपूर स्वागत करें। तथा अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। आप प्रत्येक काम को हल करने में सक्षम रहेंगे। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात भी होगी। बड़ो से आशीर्वाद लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा ।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को कार्य रूप देने में किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा व्यक्ति भी ऑफिस में सामंजस्य बिठाने में कुछ असहज महसूस करेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में वर्तमान में जैसा चल रहा है, उसी पर ही ध्यान केंद्रित रखें। दूर-दराज की पार्टियों के साथ संपर्कों को और अधिक मजबूत करेंगे। इससे आपको बेहतरीन आर्डर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें । माता पिता बड़े बुजुर्गों की सेवा का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन अनुकूल परिणाम वाला होगा। इस समय वर्तमान कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखना उचित है। भविष्य की योजना संबंधी किसी कार्य को करने का शुभ अवसर है। इस समय ग्रह गोचर आपके चलते कार्यों को गति प्रदान कर रहा है। पारिवारिक व्यक्तियों का सहयोग भी आपके कई दुविधाओं को दूर करेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

Author

Subhash Chand

Follow Me
Other Articles
Previous

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश

Next

6:20 बजे की बड़ी खबरें

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ग्रुप के सभी पुर्व् सैनिक विभाग के पदाधिकारियों को एतद् द्वारा सूचित किया जाता है कि वर्तमान मवननीय प्रदेश प्रभारी,आदि सहित अध्यक्छ जी द्वारा उनके निर्देश के आधार पर पार्टी संगठन के लिए मेहनत करके एक प्रस्ताव हमारे द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव के लिए तैयार किया गया।माननीय् अध्यक्छ जी के PA से सम्पर्क और बुलावे पर तीन दिन ४/६ घन्ते इन्तजार् कर मिलकर प्रस्ताव पर चर्चा के लिए हमने समय का इंतजार किया।माननीय अध्यक्छ द्वारा अश्वासन मिलने का देकर आम लोगो से मुलाकाते तो करती रही ,लेकिंन हमे मिलने का समय प्रस्ताव पर नही दिया गया।जबकि हमने पहली नवंबर को उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक संख्या मे पूर्व सैनिको को राम लीला मैदान नई दिल्ली ले जाकर राहुल जी के आह्वाहन पर ले जाया गया।। दिनांक चार नवंबर को शाम पाँच बजे तक इंतज़ार के बाद मैने अपने पद से माननीय अध्यक्छ जी के PA को तत्काल प्रभाव से बिगत,चाहे भारत जोड़ो यात्रा ग़ाज़ियाबाद हो,न्याय यात्रा चन्दौली हो,मानानीय प्रियंका गांधी जी से एयर मार्शल अशोक गोयल साहब के तीन दिन प्रदेश पार्टी कार्यालय मे तीन् दिन लगातार रुके मिलने के लिए ,प्रियंका जी से नहीं मिलाने दिया गया। अवहेलनाओं से दुखी होकर हमने त्यागपत्र दे दिया है।जिसका कुछ त्याग पत्र मे उल्लिखित है।उसकी एक प्रति पुनः आप सभी के अवलोकनार्थ प्रस्तुत है।आप सभी अवगत होना चाहे।जवतक हमारे पत्र दिनांक ४ नवम्बर पर माननीय अध्यक्छ जी द्वारा विचार कर अवगत नहीं कराया जाता ,हम किसी पार्टी के किसी भी बैठक मे भाग नहीं लेंगे।पार्टी पूर्व सैनिक विभाग का जैसे चाहे संगठीत करे।सुभाष मिश्र पूर्व वाईस चेयरमैन संगठन उत्तर प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग लखनऊदिनांक:१०/११/२६९४१५७१६९३३
  • एक्स सर्विसमैन कांग्रेस उत्तर प्रदेश श्री सुभाष मिश्र द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट दिनांक ११.११.२६. 5.55 PM, ग्रुप के सभी पदाधिकारीगण तथा सदस्य गण अवगत होना चाहे कि आज कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के चेयरमैन एयर मार्शल अशोक गोयल साहब का फोन हमे पीसीसी मुख्यालय लखनऊ मे किसी आगामी बैठक मे चेयरमैन के स्थान पर भाग लेने के लिए आया था ।हमने उन्हे अवगत कराया कि मैने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।पिछले वर्ष २०१७ से मै उनके पद के सभी बैठक /कार्यक्रम मे भाग लेते रहे है।एयर मार्शल साहब ने कहा कि आप एक बैठक नवम्बर मे रख्खे ,तो मै आऊगा ।तो मैने कहा की जब आप आना ही चाहते है तो आगामी उच्चस्टरीय बैठवक मे ही आकर अपने विभाग के बारे मे आप अपना पक्छ रख्खे।तो कहे नही आ रहे है।फिर हमने कहा की आप अध्यक्छ मोना जी से बात करले।तो बात भी नहीं करूंगा।तो मैने कहां की मै आपके स्थान पर त्यागपत्र देने के बाद कैसे जा सकते है।बैठक मे ।तो कहे कि आप जाय।मैने कहा सर आप बात करेंगे नहीं,पत्राचार करेंगे नहीं,बैठक आदि मे भाग लेगे नहीं।कोई सहयोग करेंगे नहीं तो फिलहाल हमारे द्वारा आपके स्थान पर उच्चस्तरिय बैठक मे भाग लेना अनुचित् होगा।इस लिये हम अब नहीं जाएंगे नहीं।आप पूर्व सैनिक बिभाग के बिन्दुओं समस्याओ को मिलकर रख्खे।
  • 🚨 बागपत पुलिस – फैक्ट चेक (Fake News Alert) 🚨सोशल मीडिया पर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ एक व्यक्ति की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे बागपत में हुए विवाद के दौरान गोली लगने से घायल हुए सौरभ तोमर की तस्वीर बताकर पोस्ट किया जा रहा है।बागपत पुलिस द्वारा किए गए फैक्ट चेक में यह दावा भ्रामक पाया गया है।वायरल तस्वीर नवंबर 2025 की है, जिसमें माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ दिखाई दे रहे व्यक्ति सौरभ एस. नायर हैं, जो राष्ट्रपति के ADC (Aide-de-Camp) हैं तथा स्वस्थ हैं।यह तस्वीर बागपत की घटना में घायल सौरभ तोमर की नहीं है।⚠️ बागपत पुलिस की अपील: सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी फोटो अथवा खबर की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे शेयर न करें। भ्रामक खबरों एवं अफवाहों से बचें तथा जिम्मेदार नागरिक बनें।सतर्क नागरिक – सुरक्षित समाज।
  • दिनांक 08.11.2026 रात्रि 9:45 बजे थाना रमाला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोपालपुर खड़ाना में गांव के ही रहने वाले मोनू उर्फ प्रवीण एवं धीरज द्वारा गोली चला दी गई, जो दीवार से रिकोचिट होकर वादी के पुत्र सौरभ (राष्ट्रपति भवन सुरक्षा में सेवारत) को लग कर घायल कर दिया तथा विनीत के सिर में डण्डा मारकर उसे घायल कर दिया गया। सौरभ का उपचार मेरठ के अस्पताल में चल रहा है। स्थिति सामान्य है। स्वास्थ्य के संबंध में विभिन्न सोशल प्लेटफार्म पर प्रसारित खबरें, असत्य व भ्रामक हैं ।थाना रमाला पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
  • बागपत में बाल गृह में बच्चों से क्रूरता का सनसनीखेज मामला, केयरटेकर अंकिता पर मुकदमा दर्ज

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • November 2026
  • October 2026

Categories

  • अन्य
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme