खेकड़ा वासियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी
जनपद बागपत के खेकड़ा में बड़ा गांव सड़क से नहर पटरी होते हुए पखरपुर सड़क को क्रॉस कर बॉर्डर तक सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। साथ ही सड़क के दोनों ओर एक-एक मीटर चौड़ी इंटरलॉकिंग टाइल्स भी लगाई जाएंगी। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए शासन द्वारा धनराशि स्वीकृत कर दी गई है।

इस सड़क के चौड़ीकरण एवं निर्माण से क्षेत्रवासियों का आवागमन सुगम होगा तथा यह सड़क खेकड़ा के लिए बाईपास के रूप में भी उपयोगी साबित होगी।
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 14 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
इस महत्वपूर्ण विकास कार्य को स्वीकृति प्रदान करने एवं क्षेत्र के विकास में सहयोग के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं केंद्रीय मंत्री माननीय श्री जयंत चौधरी जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
साथ ही इस कार्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग के लिए बागपत सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों का भी हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, जनसुविधाओं का विस्तार और बेहतर आवागमन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आपका विश्वास, हमारा संकल्प — बागपत का विकास
