1-सेमरी राजापुर में धूम-धाम से मनाई गई धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव की जयंती
नेताजी सिर्फ नेता नहीं बल्कि सांप्रदायिक सौहार्द के स्तंभ थे दबे-कुचले व हक वंचितों को न्याय दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया : शिक्षक श्यामलाल निषाद
लम्भुआ। आज दिनांक 22.11.2026 को विकास खण्ड लम्भुआ के सेमरी राजापुर में राम शिरोमणि यादव के नेतृत्व में समाजवादी आंदोलन के पुरोधा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनप्रिय नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 14 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन को याद किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता शिक्षक श्यामलाल निषाद “गुरूजी” (विधानसभा-190 लम्भुआ) ने कहा कि नेताजी सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सौहार्द के मजबूत स्तंभ थे। वे गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों और वंचितों की बुलंद आवाज थे। उन्होंने आजीवन समाज के दबे-कुचले और कमजोर वर्गों को उनका अधिकार एवं सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष किया।
इस अवसर पर ज़ीशान अहमद, गुरू प्रसाद निषाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।




