सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के आठवें दिन बिना ड्राइविंग लाइसेंस एवं प्रदूषण प्रमाणपत्र के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध संयुक्त प्रवर्तन कार्रवाई, 45 चालान

बागपत, 23 नवंबर 2026—/
जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल के निर्देशन में जनपद में संचालित सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए निरंतर प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के आठवें दिन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री विपिन कुमार द्वारा ट्रैफिक पुलिस के साथ संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन संचालित करने वाले तथा वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) के बिना वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
संयुक्त चेकिंग अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगभग 45 चालान किए गए।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने वाहन चालकों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज अपने पास रखें तथा ड्राइविंग लाइसेंस एवं प्रदूषण प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से बनवाएं। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, जिम्मेदार वाहन चालक बनें तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 14 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
सूचना विभाग बागपत
