।। धर्म-अध्यात्म न अपनाने वालों को ईश्वर सहायता नहीं करते ।।
जो लोग अपने जीवन में धर्म और अध्यात्म को प्राथमिकता नहीं देते हैं, जब उनके जीवन में विषम परिस्थितियां आती हैं तो ईश्वर भी उनकी सहायता नहीं करते हैं।सामान्य लोगों के जीवन में कष्ट उनके इस जन्म या किसी अन्य जन्म के अधर्म का परिणाम होता है, उसका फल सृष्टि के कर्मफल सिद्धांत अनुसार भोगना ही पडता है, उस नियम को बनाने वाले भगवान उसमें हस्तक्षेप नहीं करते ! वहीं भक्त को अपने प्रारब्ध अनुसार ही कष्ट हो और वह ईश्वर को आर्तता से पुकारे तो ईश्वर उसकी सहायता हेतु त्वरित उपस्थित होते हैं और उसके कष्ट को या तो सहन करने की शक्ति देते हैं या उसकी तीव्रता को न्यून कर देते हैं ! इसलिए भक्त बनें अपने जीवन में धर्म, अध्यात्म और साधना हेतु समय निकाला करें।
आज का दिन शुभ मंगलमय हो।
