माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा विश्व के सबसे बड़े एवं भारत के प्रथम डिजिटल जनगणना अभियान ‘जनगणना-202




माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा विश्व के सबसे बड़े एवं भारत के प्रथम डिजिटल जनगणना अभियान ‘जनगणना-2027’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में स्व-गणना (Self Enumeration) एवं घर-घर जनगणना की प्रक्रिया का शुभारंभ दिनांक 16 नवंबर को लोकभवन, लखनऊ में किया गया।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए जनगणना कार्य को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। साथ ही, उन्होंने जनगणना कार्य में संलग्न समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, सत्यनिष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा जनगणना के कार्य को समयबद्ध एवं सुचारु रूप से संपन्न कराएं।
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 14 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
अंत में, माननीय मुख्यमंत्री जी ने ‘जनगणना-2027’ के सफल क्रियान्वयन हेतु अपनी मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
