जैन इंटर कॉलेज, खेकड़ा में स्वीप के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता एवं मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन
स्वीप का संदेश — “कोई मतदाता पीछे न छूटे।”
बागपत 16 नवम्बर 2026—भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP) के अंतर्गत आज जनपद बागपत में जिला अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्यांशु पटेल तथा अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार राय के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कराया गया।
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 14 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
इसी क्रम में संबंधित उपजिलाधिकारी व ईआरओ 52 बागपत दीपशिखा सिंह और न्यायिक तहसीलदार अनुजा अत्री द्वारा ब्लॉक खेकड़ा स्थित जैन इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया।रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थीयों को सम्मानित भी किया गया ।
इसके उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आमजन को मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को बताया गया कि मतदान प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक अधिकार है। सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना चाहिए तथा निर्वाचन के दौरान निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
स्वीप का संदेश — “कोई मतदाता पीछे न छूटे।”
सूचना विभाग बागपत
