बागपत, 31 जनवरी 2025। समाजसेवी सुभाष चंद कश्यप और रूबी कश्यप शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जनपद की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा।
ज्ञापन में उठाई गई समस्याएं
- कश्यप समाज का आरक्षण: अति पिछड़े कश्यप समाज को अब तक अनुसूचित जाति का आरक्षण नहीं मिला है।
- रेलवे ओवरब्रिज निर्माण: बड़ौत में बिनौली रोड, बिजरौल रोड, मेरठ रोड और चमरावल रोड बंद होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी।
- खेकड़ा–पाठशाला मार्ग: धनराशि स्वीकृत होने और बार-बार मांग के बावजूद निर्माण शुरू नहीं हुआ।
- बरनावा हिंडन पुल: निर्माण की धीमी गति से सैकड़ों गांवों के लोग परेशान।
- खेकड़ा–मेरठ रोडवेज बस: कोरोना काल के बाद से बस सेवा बंद, कस्बे और गांवों के लोगों को परेशानी।
सुभाष चंद कश्यप ने कहा कि प्रदेश और देश के मुखिया को इन समस्याओं से सीधे अवगत कराकर ही इनका जल्द समाधान संभव है।
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 14 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →

संपादकसुभाष चंद कश्यपपूर्व सांसद प्रत्याशी, बागपत लोकसभा-2014 · पूर्व सैनिक · समाजसेवी · संपादक, केशरी दर्पण
उनके जनहित कार्य देखें →✊ 14 जन आंदोलन✅ 13 में सफलता