बागपत, 2 मई 2020। कोरोना लॉकडाउन के दौरान जब सरकारी OPD बंद थीं, तब सुभाष चंद कश्यप ने प्रधानमंत्री, भारत सरकार को ज्ञापन भेजकर गरीबों की परेशानी उठाई।
ज्ञापन में कहा गया कि जनपद के कई प्राइवेट अस्पताल और डॉक्टर इमरजेंसी के नाम पर दोगुनी-तिगुनी फीस ले रहे हैं, जबकि लॉकडाउन में काम-धंधे बंद होने से गरीब परिवारों के पास राशन तक के पैसे नहीं हैं। ज्ञापन में सरकारी डॉक्टरों के काम की सराहना भी की गई, जो जान जोखिम में डालकर कोरोना से लड़ रहे थे।
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 14 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
मुख्य माँगें
- सरकारी OPD तत्काल प्रभाव से खोली जाएँ
- इमरजेंसी के नाम पर अधिक फीस वसूलने वाले प्राइवेट डॉक्टरों पर अंकुश लगे
- लॉकडाउन में गरीब परिवारों को इलाज में राहत मिले
ज्ञापन में स्पष्ट लिखा गया कि उद्देश्य किसी डॉक्टर को दोष देना नहीं, बल्कि देश के गरीबों को राहत दिलाना है।

संपादकसुभाष चंद कश्यपपूर्व सांसद प्रत्याशी, बागपत लोकसभा-2014 · पूर्व सैनिक · समाजसेवी · संपादक, केशरी दर्पण
उनके जनहित कार्य देखें →✊ 14 जन आंदोलन✅ 13 में सफलता