19 नवंबरमहत्त्वपूर्ण घटनाएँ –
1895 – फ्रेडरिक ई ब्लेसडेल ने पेंसिल का पेंटेट कराया।
1933 – यूरोपीय देश स्पेन में महिलाओं को मताधिकार का अधिकार मिला।
1951 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1952 – स्पेन यूनेस्को का सदस्य बना।
1982 – नौवें एशियाई खेल दिल्ली में शुरु।
1986 – पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू हुआ।
1995 – कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन में विश्व कीर्तिमान बनाया।
1997 – कल्पना चावला अंतरिक्ष जाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
जन्मदिवस
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 14 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
1828 – 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का जन्म हुआ।
1838 – एक प्रसिद्ध धार्मिक व सामाजिक सुधारक, जो ‘ब्रह्म समाज’ के संस्थापकों में से एक केशव चन्द्र सेन का जन्म हुआ।
1875 – जाने-माने एक प्रसिद्ध पुरातत्त्वविद रामकृष्ण देवदत्त भांडारकर का जन्म हुआ।
1914 – विवेकानंद शिला स्मारक के शिल्पी एकनाथ रानाडे का जन्म हुआ।
1917 – उत्तर प्रदेश में संघ कार्य के सूत्रधार भाऊराव देवरस का जन्म हुआ।
1917 – भारत की चौथी प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी का जन्म हुआ।
1918 – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार देवीप्रसाद चट्टोपाध्याय का जन्म हुआ।
1927 – सिंधु रत्न ठाकुर दास टंडन का जन्म हुआ।
1928 – विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता दारा सिंह का जन्म हुआ।
पुण्यतिथि
1980 – प्रसिद्ध उपन्यासकार वाचस्पति पाठक का निधन हुआ।
1990 – निरासक्त संत देवरहा बाबा का निर्वाण दिन।
2008 – समाज सुधारक एवं सर्वोदय आश्रम टडियांवा के संस्थापक रमेश भाई का निधन हुआ।
