मणिपुर के उखरुल में उग्रवादियों ने गाड़ियों पर की गोलीबारी, दो महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत
मणिपुर के उखरुल जिले में शुक्रवार दोपहर इंफाल-दीमापुर नेशनल हाईवे पर संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा गाड़ियों पर किए गए एक हमले में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह घटना पहाड़ी जिले उखरुल के लिटन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ‘न्यू हेवन’ इलाके में हुई। उखरुल जिले की सीमा म्यांमार के साथ लगती है, जो बिना बाड़ वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा है) और नागालैंड के साथ भी इसकी अंतर-राज्यीय सीमा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं और लिटन पुलिस थाना इस संदिग्ध हमले से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है।