मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र-52 बागपत में SVEEP कार्यक्रम आयोजित
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिव्यांशु पटेल के निर्देशन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार राय के आदेशानुसार, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) श्रीमती दीपशिखा सिंह के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र-52 बागपत में मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP) के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया।
अभियान के क्रम में तहसीलदार श्रीमती वार्तिका श्रीवास्तव एवं तहसीलदार न्यायिक सुश्री अनुजा अत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए गए।
विकासखंड खेकड़ा के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के माध्यम से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत स्तर पर जन चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन को मतदान के अधिकार एवं महत्व की जानकारी दी गई। नागरिकों को आगामी विधानसभा निर्वाचन में निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।