Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण

KESHARI DARPAN Editor Subhash Chand 9837749557

केशरी दर्पण

KESHARI DARPAN Editor Subhash Chand 9837749557

  • Home
  • Home
Subscribe
Close

Search

Uncategorized

देर शाम की बड़ी खबरें

By Subhash Chand
October 17, 2026 3 Min Read
0

➡️लखनऊ: प्रियागोल्ड बिस्किट पर चलेगा मुकदमा। प्रियागोल्ड बिस्कुट निर्माण में चोकर मिलाया जाता था। पशुओं को दिया जाने वाला चोकर मिलाया जाता है। पशु आहार से बिस्किट बनाने वालों पर होगी कार्रवाई। सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड के खिलाफ अभियोजन। FSSAI ने अभियोजन की मंजूरी दी है। FSSAI ने कंपनी का लाइसेंस निलंबित किया था। अब उल्लंघनों को लेकर मुकदमा चलाने की मंजूरी। फैक्ट्री में साफ-सफाई की गंभीर खामियां मिलीं। कीट नियंत्रण और खाद्य सुरक्षा मानकों में खामियां।

➡️प्रतापगढ़: मंत्री अनुप्रिया पटेल पहुंचीं प्रतापगढ़। संस्थापक सोनेलाल पटेल को दी श्रद्धांजलि। अपना दल गरीबों, वंचितों की पार्टी- अनुप्रिया। इस बार NDA की हैट्रिक लगेगी- अनुप्रिया। जातीय समीकरण से सीट खाते में दी जाए- अनुप्रिया। उत्पाती, दिशाहीन व नेतृत्व विहीन विपक्ष- अनुप्रिया। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल भी मौजूद रहे।

➡️सहारनपुर: मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान तेज। DM ने किया बूथों का औचक निरीक्षण। एसएएम कॉलेज, जेवी जैन कॉलेज में निरीक्षण। ‘पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से न छूटे।’ युवा मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश।

➡️लखीमपुर: अनियंत्रित ट्रक और बाइक में भीषण टक्कर। बाइक सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत। दो नर्सिंग छात्राओं समेत 3 की मौत। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार। भीरा क्षेत्र के पलिया हाईवे की घटना।

➡️सहारनपुर: अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवी त्रिपाठी की अध्यक्षता में IGRS को लेकर हुई अहम बैठक। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं। अधिकारियों को सख्त निर्देश। शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बाद ही शिकायत को माना जाए निस्तारित।

➡️दिल्ली: जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन। छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर उठाई आवाज। कई घंटों से बंद जामिया के गेट छात्रों ने खुद खोले। इकट्ठा हुए छात्र गेट खोलकर कैंपस में घुस गए। नाराज छात्रों ने प्रशासन की कार्रवाई की निंदा की।

➡️बस्ती: बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री की माता की श्रद्धांजलि सभा। हरीश द्विवेदी की माता की श्रद्धांजलि सभा में जुटेंगे दिग्गज। यूपी CM समेत अन्य राज्यों के 4 मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। यूपी, असम, राजस्थान, दिल्ली के CM के आने की संभावना। श्रद्धांजलि सभा स्थल के पास बनाया जा रहा है हेलीपैड। नगर थाना क्षेत्र के तेलियाजोत गांव में होगा कार्यक्रम।

➡️हाथरस: DM सत्य प्रकाश पटेल ने मतदाता पुनरीक्षण केंद्रों का किया निरीक्षण। SP चिरंजीव नाथ सिन्हा भी निरीक्षण के दौरान रहे मौजूद।

➡️चित्रकूट: पिंक समाधान दिवस का आयोजन। DM पुलकित गर्ग और SP अरुण कुमार सिंह रहे मौजूद। कुल 116 शिकायतें, 14 का मौके पर निस्तारण।

➡️कन्नौज: एक दिन की SDM बनी छात्रा कृति दुबे। दयाल पब्लिक स्कूल की कक्षा 5 की छात्रा। समाधान दिवस में फरियादियों से हुईं रूबरू।

➡️हाथरस: 12 बंदरों और 2 कुत्तों की मौत से मचा हड़कंप। खेत में 12 बंदरों और 2 कुत्तों के शव पड़े मिले। तारों में करंट आने से मौत की आशंका। खेत मालिक ने तारों में करंट छोड़ा- स्थानीय लोग। वन विभाग ने लिया संज्ञान, मौके पर भेजी टीम। हाथरस गेट क्षेत्र की न्यू गढ़ी तमन्ना कॉलोनी की घटना।

➡️बरेली: जुआ खेल रहे 4 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपियों के पास से 16400 रुपए नगद, 3 मोबाइल और एक ताश की गड्डी बरामद हुई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई। मीरगंज थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार के पास से हुई गिरफ्तारी।

➡️बुलंदशहर: कोर्ट रूम में सुनवाई के दौरान आरोपी फरार। NDPS का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार। जिला कोर्ट में पेशी पर लाया गया था असलम। सुनवाई के दौरान अचानक फरार होने से हड़कंप। पुलिस की कई टीमें असलम की तलाश में जुटीं। कोतवाली देहात का निवासी बताया गया आरोपी।

➡️दिल्ली: अभिजीत दीपके को कोर्ट से जमानत मिली। अभिजीत दीपके को बॉन्ड भरने का निर्देश। SEM कोर्ट ने दीपके को सशर्त जमानत दी। पीस बॉन्ड भरवाने के बाद सशर्त जमानत। शांति भंग के आरोपों में गिरफ्तारी हुई थी।

Author

Subhash Chand

Follow Me
Other Articles
Previous

दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….

Next

Lucknow…

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • 9837749557 Keshari darpan, Subhash Chand
  • श्री गौशाला, भिवानी रोड, जींद में गौशाला का निरीक्षणआज श्री गौशाला, भिवानी रोड, जींद में हरियाणा गौ सेवा आयोग के सदस्य एवं हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री समे सिंह कश्यप जी ने गौशाला का निरीक्षण किया।इस अवसर पर उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौ सेवा, गौ संरक्षण एवं गोवंश की उचित देखभाल समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। गौशालाओं में स्वच्छता, चारे-पानी तथा गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।इस अवसर पर गौशाला प्रधान श्री जगदीश शर्मा जी, उपप्रधान श्री संत लाल जी, महासचिव श्री सज्जन कुमार जी, सह-महासचिव श्री युद्धवीर जी सहित अन्य गौ सेवक उपस्थित रहे।गौ सेवा केवल सेवा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक है।गौ सेवा • गौ संरक्षण • जन जागरूकता
  • संगठन के नाम पर फर्जी घोषणा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग
  • 🆕️ दिल्ली ब्रेकिंग…
  • Lucknow…

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2026

Categories

  • Uncategorized
Copyright 2026 — केशरी दर्पण. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme