मेरठ/बागपत। राष्ट्रीय ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन की बैठक शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी यशपाल चौधरी के क्षेत्रीय कार्यालय पर हुई। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने की, जबकि संचालन संरक्षक दिनेश जैन ने किया।
बैठक में पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ व्यक्ति संगठन के नाम पर बैठक कर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जैसे पदों पर फर्जी घोषणाएं कर लोगों को मनोनीत कर गुमराह रहे हैं, जो असंवैधानिक है। कार्यकारिणी ने ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रस्ताव पास किया।
इसके साथ ही लगातार बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों को नोटिस जारी करने और संगठन विरोधी कार्य करने वालों पर कार्रवाई का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
बैठक में संरक्षक दिनेश जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, उपाध्यक्ष धर्मपाल गिरी, उप सचिव विश्व बंधु शास्त्री, संगठन मंत्री प्रमोद उपाध्याय, कानूनी सलाहकार दीपक अग्रवाल, दयाचंद वर्क, वीरेश तरार, मनोज कलीना, पश्चिम यूपी अध्यक्ष यशपाल सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव तोमर, मनोज उज्ज्वल, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विश्व बंधु शास्त्री
