सड़क सुरक्षा पखवाड़ा: ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन सीज और 45 चालान
बागपत, दिनांक 26 नवंबर 2026। जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल के निर्देशन में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अभियान के 11वें दिन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार द्वारा जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग करते पाए जाने पर 10 वाहनों को सीज किया गया, जिनसे लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
इसके अतिरिक्त जनपद में अनाधिकृत रूप से पार्किंग करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 45 चालान किए गए। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 वाहनों को भी सीज किया गया।
जिलाधिकारी के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 16 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
सूचना विभाग बागपत

