उत्तर प्रदेश की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने कार्यकाल
उत्तर प्रदेश की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने कार्यकाल के दौरान हुए एक बड़े प्रशासनिक घटनाक्रम को लेकर बेहद चौंकाने वाला और विस्फोटक दावा किया है। पत्रकार ब्रजेश मिश्रा के साथ एक ब्रॉडकास्ट में बातचीत करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि जब वे देवरिया की जिलाधिकारी (DM) थीं, तब उन पर एक पुरानी मजार पर बुलडोजर चलाने के लिए ऊपर से लेकर स्थानीय स्तर तक भारी दबाव बनाया गया था। हालांकि, उन्होंने किसी भी दबाव के आगे झुकने के बजाय सही रास्ता चुना, जिसके परिणामस्वरूप मजार तो बच गई, लेकिन उनका तबादला कर दिया गया।
दिव्या मित्तल के मुताबिक, देवरिया में एक पुरानी मजार को ध्वस्त करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से जबरदस्त दबाव डाला जा रहा था। उन्होंने बताया कि यह पूरा विवाद दरअसल स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा हुआ था। हैरानी की बात यह रही कि इस मामले में लखनऊ से भी उन पर दबाव बनाया गया। पूर्व आईएएस ने बताया कि लखनऊ से उनसे सीधे तौर पर कहा गया, “सब डीएम मस्जिद-मजार पर बुलडोजर चला रहे हैं, तुम्हें क्या दिक्कत है? बाकी डीएम को दिक्कत नहीं है, तुम्हें क्यों है?”
इस चौतरफा सियासी और प्रशासनिक दबाव के बीच अपने अनुभव को साझा करते हुए दिव्या मित्तल ने बताया कि उस कठिन घड़ी में उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना की और कहा, “प्रभु, मुझे सही काम करने की शक्ति देना।” इसके बाद समझदारी से ऐसा रास्ता निकाला गया कि मूल मजार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और मजार कमेटी ने खुद ही आसपास किए गए अवैध निर्माणों को हटा लिया। इस तरह बिना किसी टकराव के मजार टूटने से बच गई, लेकिन इस घटनाक्रम के बाद डीएम दिव्या मित्तल का वहां से तबादला कर दिया गया। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया और सियासी गलियारों में तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।
See less
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 16 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
153
6
52


