जनपद बागपत के अधिकारियों के ढुलमुल रवैये के कारण श्रमिकों को नहीं मिल रहा साप्ताहिक अवकाश!
आखिर कब जागेंगे जनपद के जिम्मेदार अधिकारी?

कस्बा बड़ौत सहित जनपद बागपत के विभिन्न कस्बों में श्रमिकों को साप्ताहिक अवकाश दिलाने के आदेशों के बावजूद श्रमिकों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है।
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 14 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
जनपद के जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर विषय पर मौन धारण किए बैठे हैं। आखिर शासनादेशों का पालन कौन कराएगा? मजदूरों के अधिकारों की रक्षा कौन करेगा?
श्रमिक भी इंसान हैं, उन्हें भी सप्ताह में एक दिन आराम करने का अधिकार मिलना चाहिए।
हमारी मांग है कि जनपद बागपत में साप्ताहिक बाजार बंदी के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाए और श्रमिकों को उनका अधिकार दिलाया जाए।
जब तक मजदूरों को उनका अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा!
प्रवीण कुमार वर्मा
अध्यक्ष – बड़ौत श्रमिक एसोसिएशन
जनपद – बागपत
