प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.रामेश्वर दयाल तुरैहा (एड.) के नेतृत्व में
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.रामेश्वर दयाल तुरैहा (एड.) के नेतृत्व में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के पदाधिकारी/कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क (सिविल लाइन) से जिलाधिकारी कार्यालय तक जलूस निकाल कर धरना/प्रदर्शन कर महामहिम राष्टपति महोदया को प्रेषित ज्ञापन मे तुरैहा जाति के ( SC ) प्रमाण पत्र जारी करने व कश्यप,निषाद,मल्लाह,पाल,प्रजापति,राजभर आदि जातियों को SC का दर्जा देने की माँग करते हैं !
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.रामेश्वर दयाल तुरैहा (एड.) ने बताया कि सत्ता में आने से पहले उपरोक्त जातियों को आरक्षण दिलाने हेतु मोदी,योगी जी ने आंदोलन किये थे और सरकार बनने के बाद आरक्षण देने का वादा भी किया था मगर आज सरकार बनने के दस साल बाद भी आरक्षण नहीं दिया है अब यदि 2027 चुनाव से पहले आरक्षण नहीं दिया तो कश्यप,निषाद,कहार,बिंद,बाथम मल्लाह,केवट,पाल,प्रजापति,भर,राजभर आदि समाज के लोग भाजपा को वोट नहीं करेंगे !
धरना/प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों मे सुनील कश्यप,मुकेश कश्यप,अजय तुरैहा,ओमकार प्रजापति,सुरेंद्र प्रजापति,ठाकुर मंजु राठौर,हर्षित प्रजापति,मान सिंह गौतम,आदि मौजूद रहे !
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 14 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →



