बड़ी खबरें
➡️लखनऊ: पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की आज जयंती। कांग्रेस कार्यालय पर 1 बजे श्रद्धांजलि सभा।
➡️मऊ: सहरोज में बारातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त। प्राइवेट बस ने बारातियों की बस में मारी टक्कर। दो दर्जन से अधिक बाराती घायल, पहुंची पुलिस। गाजीपुर के ताजपुर से गोरखपुर गई थी बारात। लौटते समय बारातियों की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त। सभी घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती। जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र का मामला।
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 14 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
➡️सहारनपुर: महिलाओं ने पुलिसकर्मी से की हाथापाई। दो पक्षों के विवाद में पहुंची थी पुलिस। पुलिस को देखते ही उग्र हुईं महिलाएं। महिलाओं, बच्चों ने पुलिस पर किया हमला। सदर बाजार के कोर्ट रोड पुल की घटना।
➡️मेरठ: CCSU के पांच छात्र अराजकता पर निष्कासित। हॉस्टल में अराजकता करने पर निष्कासन कार्रवाई। अनुशासन समिति की जांच पर VC ने की कार्रवाई। दक्ष पवार, आर्यवर्त मलिक, सुशांत कुमार निष्कासित। अनुपम खारी और अंश तोमर भी किए गए निष्कासित। महाराणा प्रताप हॉस्टल में किया गया था पथराव।
➡️बलरामपुर: सड़क हादसे का CM ने लिया संज्ञान। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मौके पर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
➡️मेरठ: शादी के 2 दिन बाद दुल्हन की ससुराल पहुंचा प्रेमी। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में वलीमा में पहुंचकर हंगामा किया। प्रेमी ने 5 महीने पहले युवती से किया था निकाह। परिवार पर बिना बताए दूसरी शादी कराने का आरोप। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के समर गार्डन में भारी हंगामा।
➡️फिरोजाबाद: फिरोजाबाद में पानी की किल्लत के आसार। 15 दिनों तक रह सकती है पानी की किल्लत। 20 नवंबर से बंद रहेगी जसराना नवीन नहर। 4 दिसंबर तक जसराना नवीन नहर रहेगी बंद। सिंचाई विभाग नहर की सफाई कराएगा। नंदपुर झील से होगी शहर में पेयजल सप्लाई।
➡️गोंडा: देवीपाटन मंडल में बड़ा पुलिस फेरबदल। 3 साल से जमे 83 इंस्पेक्टरों का तबादला। अगल-बगल के जिलों में हुआ तबादला।
➡️बांदा: जिला अस्पताल के वार्डों में घूम रहे कुत्ते। आवारा कुत्तों के सरेआम घूमने का वीडियो। कुछ दिन पहले मेडिकल कॉलेज में हुई थी घटना। नवजात के शव को कुत्तों ने बनाया था शिकार।
➡️बागपत: धान की पुराल से भरे ट्रैक्टर में लगी आग। आग लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली बनी आग का गोला। ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग कर किया सुरक्षित। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर बिनौली के पास की घटना।
➡️बुलंदशहर: खुर्जा में बंद मकान में चोरी की घटना। जेवर, अन्य सामान पर किया हाथ साफ। खुर्जा नगर के खीरखानी मोहल्ले की घटना।
➡️दिल्ली: सोने में मिलाया जा रहा चीन का रेनियम पाउडर। मिलावटी सोना 24 कैरेट की शुद्धता में भी पास। एक ग्राम रेनियम 7.83 ग्राम सोने में मिलाया। मिलावट से सोने का वजन बढ़ा, शुद्धता बरकरार। हॉलमार्किंग सेंटर भी मिलावट पहचानने में विफल। भारत के कई शहरों में रेनियम पाउडर के डीलर।
➡️उन्नाव: सिंगर मधुर शर्मा के शो में जमकर भीड़। VIP एंट्री के दौरान कई बार हुई नाराजगी। VIP बैरिकेडिंग तोड़कर कार्यक्रम में घुसे युवा। यूथ फेस्ट में लाइव कंसर्ट में जमकर हंगामा। गंगाघाट कोतवाली के स्टेडियम में कार्यक्रम।
➡️दिल्ली: आजम खां की अंतरिम जमानत को ED की चुनौती। ED की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई। इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को ED की चुनौती। एजेंसी ने आजम की गिरफ्तारी को बताया सही।
➡️पीलीभीत: जंगल से निकलकर तेंदुआ आबादी में पहुंचा। पूरनपुर में सड़क पर तेंदुए की चहलकदमी। वन विभाग की टीम की हालात पर नजर।
➡️मेरठ: इलाहाबाद हाईकोर्ट में गैंगस्टर ने डाली याचिका। गैंगस्टर ऊधम सिंह ने डाली हाईकोर्ट में याचिका। 25 हजार इनामी ऊधम सिंह पुलिस की पकड़ से दूर। बिल्डर अंकुर शर्मा से मांगी थी 50 लाख रंगदारी। गिरफ्तारी से रोक के लिए कोर्ट में डाली याचिका। पुलिस की 4 टीमें ऊधम की तलाश में जुटीं।
➡️बुलंदशहर: बाइक सवार ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर। CHC में बाइक सवार की मौत हुई। सिकंदराबाद के NH-34 की है घटना।
➡️उन्नाव: शराब न मिलने पर पुलिस के सामने पीटा। दबंगों ने शराब ठेके के सेल्समैन को पीटा। दबंग सेल्समैन को पीटकर मौके से गायब। सदर कोतवाली के लोहार खेड़ा का मामला।
➡️दिल्ली: कश्मीरी गेट इलाके में फॉर्च्यूनर का कहर। फॉर्च्यूनर ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर। हादसे में व्यक्ति की मौत, कई लोग घायल।
➡️मिर्जापुर: मिर्जापुर में आठ पीपा पुलों का निर्माण अटका। स्वीकृति न मिलने से पुल का निर्माण अटका। कई क्षेत्र के लोग नाव के सहारे कर रहे सफर। 15 अक्टूबर से शुरू हो जाता था पीपा पुल।
➡️बलिया: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की भिड़ंत। हादसे में पुलिया पर बैठे दो लोग हुए घायल। स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दोनों घायल। स्कॉर्पियो ड्राइवर कार छोड़कर हुआ फरार। दोनों घायल CHC रतसड़ में किए गए भर्ती। रतसड़ भैरवबांध गांव के पास हादसा। जिले के गड़वार थाना क्षेत्र का मामला। रतसड़ भैरवबांध गांव के पास का मामला।
➡️बरेली: चोरी की फिराक में घूम रहे 3 चोर गिरफ्तार। चोरी के इन्वर्टर, गैस सिलेंडर, अन्य सामान बरामद। देवरनिया थाना क्षेत्र के वसुपुरा ढाल से गिरफ्तारी।
➡️रामपुर: मिक्सर गोदाम में लगी भीषण आग। गोदाम की आग पर पाया गया काबू। संजीवनी हॉस्पिटल के सामने स्थित गोदाम। थाना सिविल लाइन क्षेत्र का मामला.
