खेकड़ा (बागपत), 2 अप्रैल 2025। दिल्ली अक्षरधाम से देहरादून तक बन रहे एक्सप्रेसवे (NH-709B) का अक्षरधाम से लोनी होते हुए खेकड़ा तहसील तक का हिस्सा और एलिवेटेड रोड एक साल से अधिक समय से बनकर तैयार था, लेकिन उद्घाटन न होने के कारण जनता के लिए नहीं खुल पा रहा था।
समाजसेवी सुभाष चंद कश्यप ने मांग की कि 15 अप्रैल 2025 तक इसका उद्घाटन कर इसे जनता के लिए खोला जाए, अन्यथा खेकड़ा तहसील के सामने इस रोड को खुलवाने के लिए धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 14 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
सुभाष चंद कश्यप वर्ष 2017 से इस सड़क के लिए लगातार धरना-प्रदर्शन, पैदल मार्च और अनोखे तरीकों (सिर नीचे-पैर ऊपर करके) से आंदोलन करते आ रहे थे।
परिणाम
1 दिसंबर 2025 को यह हाईवे जनता के लिए चालू कर दिया गया। सुभाष चंद कश्यप ने इसे क्षेत्र की जनता की जीत बताते हुए सरकार, संबंधित विभागों और मीडिया का आभार जताया।
