कहते हैं आसमान में भी छेद होता है एक पत्थर तबियत से तो उछालो यारों! Viral Fb



आज इस पोस्ट के माध्यम से उन सभी महाविद्यालयों के प्रबंधकों को यह चेतावनी है कि स्ववित्तपोषित शिक्षक कर्मचारी आपके गुलाम नहीं, विश्वविद्यालय से अनुमोदन प्राप्त सक्षम अधिकारिता रखते हैं, भविष्य में ये शिक्षक कई पैनलों में भी हो सकते इनसे बैर लेना मतलब समुद्र में मगरमच्छ से बैर लेने जैसा है, कोई भी महाविद्यालय दूध का धुला नहीं, सिस्टम एक हद तक ही बचाव कर सकता अन्यथा सिस्टम जब रगड़ने पर आयेगा तो भागते रस्ते नहीं मिलते। क्योंकि कागज बोलता है। शिक्षक को उसका पूरा वेतन ,सामाजिक सुरक्षा के अधिकार और सम्मान चाहिए वो भी नहीं दे सकते तो कब्र फिर सबकी खोदेगी। डॉ हरिवंश राय बच्चन डिग्री पी जी महाविद्यालय उन्नाव के प्रबंधतंत्र सर से पाँव तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं बावजूद सैकड़ों कर्मचारियों का वेतन, इज्जत आबरू से खिलवाड़ कुछ बाकी नहीं रखा, अहंकार और घमंड रावण से भी बड़ा ,टूटना जरूरी है और ये अहंकार कितनों को खा चुका। ये जांच अंत नहीं, जब तक उन समस्त कर्मचारियों का सम्मान वापस नहीं आएगा तब तक ये लड़ाई जारी रहेगी! जिस प्राइवेट महाविद्यालय के प्रबंधक को ये घमंड आ गया हो कि शिक्षक और कर्मचारी उनके पैर की जूती हैं वो इनके हश्र से सीख ले लें। २०१० में भी बिठूर के एक प्रबंधतंत्र को अहंकार हुआ था शिक्षकों ने आज तक उनका जीना दूभर कर रखा। शिक्षक की गोद में ही प्रलय और उत्थान पलते हैं, फिर किसी धनानंद ने अपनी चुटिया बाँध ली तो साम्राज्य खत्म होते देर नहीं लगेगी, हर जगह रुपया काम नहीं आता, कागज और स्याही जब बोलती है। प्यार और सम्मान से मित्रवत शिक्षा का प्रसार और विस्तार करें। सधन्यवाद!
डॉ शैलेन्द्र सिंह प्रवक्ता विधि एवं प्रदेश अध्यक्ष कानपुर विश्वविद्यालय पूर्ण स्ववित्तपोषित शिक्षक कर्मचारी एसोसिएशन
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 14 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
