Category: Uncategorized

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत गांव नगर में की गई साफ सफाई एंटी लारवा और फॉगिंग की गई

बागपत 6 अक्टूबर 2025—–उत्तर प्रदेश सरकार नागरिकों को मच्छर जनित बीमारियों से सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्तर पर…

मिशन शक्ति के तहत सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण पाकर बालिकाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में आत्मरक्षा प्रशिक्षण सम्पन्न, सेल्फ डिफेंस क्लब का हुआ गठन बड़ौत दिनांक 06 अक्टूबर 2025 — मिशन…

मेरठ मण्डल में जन सूचना अधिकारियों को मिलेगा आरटीआई और जनहित गारंटी अधिनियम का प्रशिक्षणअधिकारियों को मिलेगी अद्यतन जानकारी, स्टेट रिसोर्स पर्सन करेंगे मार्गदर्शन, ऑनलाइन आरटीआई आवेदनों के निस्तारण में आएगी तेजीबागपत, 06 अक्टूबर 2025 — माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्राथमिकता वाले सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 एवं जनहित गारन्टी अधिनियम, 2011 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मण्डल एवं जनपद स्तर पर तैनात अधिकारियों को अद्यतन जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।प्रमुख सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में यह प्रशिक्षण कार्यशाला आगामी 08 अक्टूबर, 2025 को मेरठ मण्डल मुख्यालय पर प्रस्तावित है। कार्यक्रम मध्यान्ह 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगा, जिसमें मेरठ मण्डल के सभी जनपदों से जन सूचना अधिकारी, प्रथम अपीलीय प्राधिकारी तथा पदाभिहित अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों को RTI ऑनलाइन पोर्टल https://rtionline.up.gov.in के सुचारु संचालन, ऑनलाइन आवेदनों एवं प्रथम अपीलों के निस्तारण की प्रक्रिया, तथा अधिनियमों के विभिन्न प्रावधानों की बारीकियों से अवगत कराना है।राज्य स्तर पर नामित स्टेट रिसोर्स पर्सन व टीम हेड RTI ऑनलाइन, उत्तर प्रदेश शासन डॉ. राहुल सिंह द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही, जनहित गारंटी अधिनियम के स्टेट नोडल अधिकारी व मुख्य निरीक्षक राजकीय कार्यालय प्रयागराज भी विशेष प्रस्तुतीकरण देंगे। पोर्टल संचालन से सम्बन्धित तकनीकी पहलुओं पर मार्गदर्शन हेतु शोध अधिकारी, प्रशासनिक सुधार विभाग विपिन यादव भी मौजूद रहेंगे।सूचना का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत सर्वाधिक आवेदन प्राप्त करने वाले विभागों के अधिकारियों को इस कार्यशाला में प्राथमिकता के आधार पर सम्मिलित किया जाएगा। जनपद बागपत से संबंधित अधिकारीगण उक्त कार्यशाला में प्रतिभाग करेंगे।सूचना विभाग बागपत

पीसीएस, एसीएफ, आरएफओ परीक्षा को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने की बैठक

12 अक्टूबर को जनपद में 15 परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में आयोजित होगी परीक्षा, अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश…

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बागपत में गूंजेगी रामायण, सभी मंदिरों में होगा अखंड पाठ

अखंड रामायण पाठ से समाज में प्रेम, करुणा, नैतिकता और एकता जैसे मानवीय मूल्यों का होगा प्रचार-प्रसार संस्कृत साहित्य के…

उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च युवा पुरस्कार विजेता अमन ने किया राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के लिए आवेदन

जिलाधिकारी की अनुशंसा पर भारत सरकार को भेजा गया आवेदन, राष्ट्रीय पुरस्कार की दौड़ में पहली बार शामिल हुआ बागपत…

जिलाधिकारी ने हमीदाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

बच्चों की शिक्षा एवं पोषण में लापरवाही पर जिम्मेदारों पर होगी कारवाई, दिए सख्त निर्देश बागपत, 4 अक्टूबर 2025: जिलाधिकारी…

जिलाधिकारी अस्मिता लाल की नवोन्मेषी पहल पर सांप-सीढ़ी का खेल बढ़ाएगा बच्चों का ज्ञान, यौन उत्पीड़न से होंगे सावधान

खेल-खेल में जानेंगे बच्चे ‘अच्छा और बुरा टच’, मिटेगी बच्चों की झिझक, यौन उत्पीड़न से बचाव की होगी आसान शिक्षा…

जिलाधिकारी ने हमीदाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

बच्चों की शिक्षा एवं पोषण में लापरवाही पर जिम्मेदारों पर होगी कारवाई, दिए सख्त निर्देश बागपत, 4 अक्टूबर 2025: जिलाधिकारी…

हरियाखेड़ा के नन्हें बच्चों ने ज्ञान प्रतियोगिता में बटोरीं वाहवाहि

बगपत 3 अक्टूबर 2025जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता चौधरी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय हरिया खेडा में ग्राम प्रधान श्रीमती…

You missed

प्रेस नोट, जनपद बागपत में आगामी जनगणना 2027 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के उद्देश्य से प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार, 20 अप्रैल से प्रारंभ हो गया है। इस महत्वपूर्ण अभियान के अंतर्गत जनपद में कुल 2746 प्रगणक एवं 447 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है, जिन्हें 48 फील्ड ट्रेनरों द्वारा कुल 75 बैचों में प्रशिक्षित किया जाएगा।प्रशिक्षण के प्रथम दिन 20 अप्रैल को 20 बैचों में लगभग 800 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त करना शुरू कर दिया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों की तीनों दिन उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जो प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहेंगे, उनके विरुद्ध जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।जनपद में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण कर प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण, जो 22 मई से 20 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा, के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कार्य की गंभीरता और जिम्मेदारियों से अवगत कराया।अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) विनीत कुमार उपाध्याय ने तहसील बागपत एवं नगर पालिका बागपत में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। उन्होंने जनगणना की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए फील्ड में आने वाली संभावित कठिनाइयों और उनके समाधान के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया।इस दौरान जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की प्रतिनिधि शिप्रा गुप्ता द्वारा भी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना 2027 से संबंधित प्रमुख अवधारणाओं के साथ-साथ HLO ऐप के उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की, जिससे कार्य को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से संपादित किया जा सके।इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी के.के. भड़ाना सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने की अपील की है।

जो कश्यप समाज के लीडर समाजवादी पार्टी तलवे चाट रहे हैं दाढ़ी और कुर्सी बढ़ा रहे हैं देखो किस प्रकार से समाज का अपमान हो रहा है जितने भी कश्यप समाज के लीडर हैं चाहे वह सपा में हो भाजपा में हो चाहे कांग्रेस में हो वो केवल उसी पार्टी की भाषा बोलेंगे जिस पार्टी में हैं वह समाज की भाषा कभी नहीं बोलेंगे जिस दिन समाज की भाषा बोली उसी दिन पार्टी से बेदखल कर दिया जाएगा तो ऐसे समाज के लीडर समाज की हिस्सेदारी के लिए नहीं लड़ रहे हैं अपनी कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं लेकिन समाज के लोग भी जान चुके हैं समाज के लोग भी अब इन लीडरों के कुर्सी में जंग लगने का काम करेंगे और इतनी जंग लगाएंगे इतनी जंग लगाएंगे की आने वाले समय में ऐसी कुर्सियों की तरफ हो कोई देखेगा नहीं और इन लीडरों के कुर्सी की जंग लग जाएगी और कुर्सी गिर जाएगी तभी समाज आगे बढ़ेगा जय हिंद जय भारत जय भीम नमो बुद्धाय

×